अधिकारी केदारनाथ में चल रहे कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें:मुख्य सचिव

अधिकारी केदारनाथ में चल रहे कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें:मुख्य सचिव
Spread the love

देहरादून।मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने आज सचिवालय मेंकेदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों एवं द्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने केदारनाथ में चल रहे कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने हेतु कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण सामग्री की आपूर्ति एवं ट्रांसपोर्टेशन को सुनिश्चित करते हुए कार्यों को निर्धारित समय सीमा पर पूर्ण करने हेतु श्रमिकों को बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लेबर को रहने, खाने की समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने मैटेरियल की आपूर्ति एवं स्टोरेज की उचित व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर. के. सुधांशु, सचिव श्री दिलीप जावलकर एवं श्री अरविंद सिंह ह्यांकी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles