महानगर कांग्रेस ने अभद्र टिप्पणी करने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास का घेराव कर पुतला दहन किया

Spread the love

देहरादून।महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें गणेश जोशी द्वारा कांग्रेस पार्टी की राश्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं श्री राहुल गांधी पर की गयी अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के कैंट रोड़ स्थित उनके आवास का घेराव कर प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।


उन्होनें कहा भाजपा के कैबिनेट मंत्री द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं श्री राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है।
उन्होनें कहा देश की सेवा तथा भारतीय राजनीति में नेहरू-गांधी परिवार का लम्बा इतिहास है। स्व0 श्रीमती इन्दिरा गांधी , स्व0 श्री राजीव गांधी ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान तक दे दिया। कांग्रेस पार्टी एवं देश के लिए सोनिया गांधी जी का समर्पण अनुकरणीय है। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढकर देश के लिए अपनी सर्वाेच्च कुर्बानी दी है। चाहे श्रीमती इन्दिरा गांधी हो, चाहे श्री राजीव गांधी हों उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। श्रीमती सोनिया गांधी एवं श्री राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है।
उन्होनें कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा की गयी अभद्र टिप्पणी को सम्पूर्ण महिला जाति का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कैबिनेट मंत्री अकेले नेता नहीं हैं जिन्होंने महिला जाति का अपमान किया है, इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी के नेता मातृशक्ति का लगातार अपमान करते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा मुख्यालय में अपने ही दल की एक महिला कार्यकर्ता के शारीरिक शोषण के आरोपों में घिरे भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) पर महिला द्वारा स्वयं ही यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये गये इस घटना के प्रकाश में आने के बाद भाजपा के देहरादून महानगर अध्यक्ष के बयानों ने राजनीति कर रही हर महिला पर प्रश्न चिन्ह लगाने का काम किया है।

श्रीमती गोदावरी थापली नें कहा कि भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों ने सदैव अपने शर्मनाक कामों एवं बयानों से समाज में राजनीति कर रही महिलाओं की छवि को धुमिल करने का काम किया है। इससे पूर्व भाजपा के नेता वरिष्ठ पत्रकार एवं केन्द्रीय मंत्री एम0 जे0 अकबर पर 20 महिला पत्रकारों द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप हो चाहे राष्ट्रीय सह संयोजक शिव प्रकाश पर पश्चिम बंगाल की महिला द्वारा बलात्कार का आरोप हो चाहे देवभूमि उत्तराखण्ड में महामंत्री संगठन संजय कुमार का प्रकरण हो, सभी शर्मशार एवं झकझोर देने वाले है। उन्होंने कहा कि  भाजपा नेताओं को महिलाओं के उत्पीड़न और कुत्सित मानसिकता रखने वालों के संरक्षक के रूप में देखा जाना चाहिए। भाजपा नेताओं के इस प्रकार के बयानों से भाजपा की मातृ शक्ति के प्रति घृणित मानसिकता उजागर होती है।

इस दौरान गोविंद पुंडिर, प्रदेश प्रवक्ता दीप बोहरा, सागर लामा, सुरेन्द्र रावत, पवन खरोला, अनुप कपूर, दीप बोहरा, अनिल बस्नेत, राजीव थापा, सतीष पंत, पुनित ंिसह, सुनिल बांगा, प्रियांष छाबड़ा, अनुप कपूर, विकास राज, कपिल, कविता, नितू, रत्ना नेगी, मधु थापा गीेता, अभिनव, सूरज थापा, विजय षाही आदी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

18-22 अप्रैल के मध्य विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का शुभारम्भ किया जायेगा :धन सिंह रावत

Spread the love देहरादून।स्वास्थ्य मंत्री श्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज स्वास्थ्य मेला एवं आयुष्मान भारत की चौथी वर्षगांठ के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया गया कि लोगों को घर के समीप ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान भारत-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के नाम से महत्वपूर्ण […]

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279