कोरोना वायरस पर चिंता व्यक्त करते हुए आवश्यक कदम उठाने की मांग की
हरिद्वार।देवभूमि खबर। आम आदमी पार्टी जिला हरिद्वार की एक आवश्यक बैठक रानीपुर विधानसभा में हुई जिसमें देश मे तेजी से पैर पसार रहे कोरोना वायरस पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार के साथ साथ नगर निगम हरिद्वार एवम नगर पालिका शिवालिक नगर से भी आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई। पार्टी की जिलाध्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहा कि प्रदेश सरकार के साथ साथ दोनों नगर निगम एवम शिवालिक नगर पालिका को समय रहते ठोस एवम आवस्यक कदम उठाने होंगे जो कि धरातल पर नही दिख रहे । सरकारी एवम निजी अस्पतालों पर किसी प्रकार की कोई सुविधा एवम कोरोना मरीजो को अलग से रखने का इंतजाम एवम आवश्यक मशीनरी नही है। प्रदेश सरकार अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने का जश्न मना रही है। करोड़ों रुपये विज्ञापन पर खर्च कर रही है बेहतर होता इन पैसों का इस्तेमाल स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने एवम गरीब एवम अहसाय लोगो को मास्क बॉटने में खर्च किया होता। जिला सचिव अनिल सती ने दिल्ली सरकार के प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना की दस्तक के तुरन्त बाद दिल्ली सरकार हरकत में आने वाली पहली सरकार थी जिसने आपात बैठक बुलाकर 31 मार्च तक सरकारी एवम निजी स्कूल को बंद करा दिये एवम छात्रों एवम छात्राओं को मास्क बाटे एवम स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करते हुए दिल्ली में 25 अस्पतालों में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों को रखने की समुचित व्यवस्था कर 230 बेड निर्धारित किये गए एवम दिल्ली में संचलित बसों को सनीटाइस किया जा रहा है भीड़ भाड़ वाली जगह पर 50 से ज्यादा लोगो के इकट्ठा होने पर प्रतिबंद लगा दिया गया है जरूरत मदों को मास्क उपलब्ध कराया जा रहा है एवम आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।इस अवसर पर सभी ने अपनी अपनी राय व्यक्त करते हुए अपने अपने क्षेत्रों में जाकर कोरोना वायरस के प्रति लोगो को सचेत करने एवम आवश्यक जानकारी देने हेतु छोटी छोटी टीम बनाने पर सहमति व्यक्त की। बैठक में जिला अध्यक्ष हेमा भण्डारी, जिला सचिव अनिल सती, जिला संगठन मंत्री रणधीर सिंह, रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष अनिल कुमार, उपाद्यक्ष संजय मेहता, सचिंव सुबोध बंसल , सचिंव अनूप मेहता, मनोज द्विवेदी, संदीप महापात्रा, सुनील वर्मा, रघुवीर सिंह पंवार उपस्थित रहे।

