निगम के कोरोना यो़द्धाओं का किया फूल मालाओ से सम्मान
देहरादून। हाथीबड़कला न्यू कैंट क्षेत्र के लोगों ने क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश प्रधान के नेतृत्व में नगर निगम के कोरोना योद्धाओं को माला पहनाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
इस मौके पर रमेश प्रधान ने कहा कि सफाई कर्मचारी के बिना किसी भी शहर की स्वच्छता की कल्पना नही की जा सकती। सफाई कर्मचारी सदैव खुद को जोखिम में डालकर हम सभी को संक्रामक रोगों से बचाने का काम करता है। इसलिए सिर्फ कोरोना काल ही में नही बल्कि हमेशा सफाई कर्मचारी हमे संक्रामक रोगों से बचाने के लिए खुद को जोखिम में डालकर युद्ध लड़ने का काम करता है। नालियां गली मौहल्ले व सडकों की सफाई कर यह योद्धा प्रतिदिन हर इन्सान को नवजीवन देने का काम करता है। इसलिए इनका सम्मान करना शहर के हर नागरिक का प्रथम कर्तव्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के समय में भी सफाई कर्मचारी अपने दायित्वो से मुह मोडता नही देखा गया है। इसलिए सफाई कर्मचारी हर तरह से सम्मान का पात्र है। इस मौके पर न्यू कैंट रोड निवासी भी वहां मौजूद थे। उनमें सुनील अग्रलवा,राकेश खरोला,दिनेश व राकेश सोनकर आदि क्षेत्र के वरिष्ठ लोग मौजूद थे।

