खनन पर खबर का असर प्रशासन पहुंचा मौके पर
उत्तरकाशी।ऑल वेदर बंदर कोट के नीचे मातली कस्बे में एक ही जगह पर गंगा के बीचों बीच खनन क्रेशर प्लान और ऑल वेदर मालव डाल जा रहा हैं । ये सारे काम पक्ष और बिपक्ष की मिली भगत से चल रहे है । प्रशासन की नींद जागी और आज पूरा जिला प्रशासन और खनन विभाग , सिंचाई विभाग सुबह मोके पर पहुँचा और तीनों की जांच में जुट गया , गंगा नदी में हो रहा खनन माफिया ने गंगा जी के बीचों बीच सड़क मार्ग बनाया था वह अपने सामने पोकलैंड उतार कर पूरी रोड़ ध्वस्त करा दिया हैं ।
आप ने देखा किस प्रकार खनन कारोबारियों ने माँ गंगा की सूरत ही बदल डाली जिससे आसपास के ग्रामीण मातली ग्राम सभा के प्रधान काफी आक्रोशित नजर आये आत्म धा की धमकी दे डाली , उनका कहना है कि यँहा पर किसी भी प्रकार का न तो खनन किया जाना चाहिए और न क्रेशर प्लांट चलना चाहिए ,
दीपक जोशी प्रधान पति ग्राम सभा मातली ने कहा खनन कारोबारी बेख़ौफ हो कर माँ गंगा का धड़ले से सीना चीर रहे हैं । किस तरह आस्था के साथ खिलवाड़ कर खनन माफियों की जेसीबी पोकलैंड मशीनें नदी में उतरी हुई है।खुलेआम एनजीटी के नियमो और ग्रामीणों की आस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

