खनसयू क्षेत्र में हुई फायरिंग के दौरान घायल पुलिस कर्मी का हाल चाल जानते हुए एसएसपी डॉ0 मंजूनाथ टीसी।

Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी।।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर ओखलाकांडा ब्लॉक के खन्सयू क्षेत्र में वाइल्ड लाइफ क्राइम और चरस तस्करी की सूचना पर गई एसटीएफ टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

इस हमले में एसटीएफ के सिपाही भूपेंद्र मर्तोलिया और टीम के एक मुखबिर घायल हो गए थे। दोनों को तत्काल उपचार के लिए हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, गंभीर रूप से घायल सिपाही भूपेंद्र मर्तोलिया की देर रात सर्जरी की गई, जो सफल रही है।
डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत पहले से काफी बेहतर है।
वहीं एसटीएफ के सहयोगी की स्थिति भी स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी बीते रात अस्पताल पहुंचे और घायल सिपाही का हाल-चाल जाना। उन्होंने घायल पुलिस कर्मी व अन्य उपचार के दौरान हाल चाल जाना और एक डॉक्टर की हैसियत से निरीक्षण भी किया। जिसकी चहुँ और प्रशंसा हो रही है।

उन्होंने बताया कि सिपाही की हालत में लगातार सुधार हो रहा है, और दोनों घायलों का उपचार चल रहा है।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि घटना के बाद से ही एसटीएफ और नैनीताल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई जारी है। ओखलकांडा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, और फायरिंग में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वाइल्ड लाइफ क्राइम और नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सभी पुलिस अधिकारी पल पल की खबर घायलों के बारे में जानकारी ले रहे हैं।

देवभूमि खबर

Related articles