मुख्य सचिव ने अंतर्विभागीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के विजेताओं को सम्मानित किया

मुख्य सचिव ने अंतर्विभागीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के विजेताओं को सम्मानित किया
Spread the love

देहरादून।गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर मुख्य सचिव उतराखण्ड शासन डॉक्टर एस एस संधु ने अंतरविभागीय बैडमिंटन टूर्नामेंट (स्वर्गीय श्री संदीप मोहन चमोला मैमोरियल ) 2021 की विजेता टीम उतराखंड सचिवालय के खिलाड़ियों श्री राजेन्द्र रतूड़ी (कप्तान) श्री विक्रम राणा, श्री भूपेंद्र बसेडा, श्री एस एस सजवाण, श्री सोमपाल चोधरी, श्री कपिल गोड, श्री महेश रजवार, को समानित किया ।

गौरतलब है कि विगत वर्ष 18 दिसंबर से 20 दिसम्बर तक उतराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा सातवीं अंतरविभागीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया ।जिसमे केंद्र एव राज्य की 32 टीमो द्वारा प्रतिभाग किया गया। उतराखंड सचिवालय बैडमिंटन टीम द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फाईनल मैच मे ऊर्जा निगम की टीम को पराजित करते हुए प्रथम स्थान (विजेता) प्राप्त किया था।

देवभूमि खबर

Related articles