रुद्रपुर के गांधी मैदान में बहुद्देशीय शिविर का किया गया आयोजन
रूद्रपुर ।जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू व दर्जा राज्य मंत्री समाज कल्याण एवं अनुश्रवण समिति श्री राजेश कुमार की अध्यक्षता में गांधी मैदान में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया किया। शिविर का शुभारम्भ जिलाधिकारी, दर्जा राज्य मंत्री, क्षेत्रीय विधायक श्री राजकुमार ठुकराल, किच्छा विधायक श्री राजेश शुक्ला व मेयर रामपाल सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। शिविर में पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, आयुर्वेदिक, श्रम विभाग, जिला प्रोवेशन विभाग, अल्प संख्यक विभाग, मत्स्य, पूर्ति, उद्यान, उद्योग, विद्युत, जल संस्थान, पशुपालन, जिला दिव्यांग पुर्नवास, शिक्षा, बैंक आॅफ बडौदा के साथ आदि विभागों के स्टाल लगे थे। शिविर में तीन सौ से अधिक शिकायत/आवेदन प्राप्त हुये जिनमे से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु पे्रषित किये गये। जिलाधिकारी ने उपस्थित लाभार्थियों को शिविर में वृद्धा पेंशन, दिव्यांग प्रमाण पत्र, विधवा पेंशन, किसान पेशन, बस पास, विभिन्न स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को 12 लाख का ऋण वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को कडे निर्देश दिये कि जो भी शिकायते जिस विभाग की है वे अधिकारी शिकायतो को गम्भीरता से लेते हुये उनका 15 दिन के भीतर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि उक्त शिकायतो का मेरे द्वारा भी 15 दिन में समीक्षा किया जायेगा यदि किसी भी अधिकारी के स्तर पर लम्बित पायी गयी तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होने सभी अधिकारियो को निर्देश दिये कि जो भी फरियादी अपनी समस्या लेकर आता है उसे गम्भीरता एवं धैर्यपूर्वक सुनकर उसकी समस्या का निस्तारण करना सुनिश्चित करें, यदि शिकायत उच्च अधिकारी के स्तर की है तो उसे तत्काल हस्तान्तरण करना सुनिश्चित करें। उन्होने सभी अधिकारियों को कडे निर्देश दिये कि इसी तरह अन्य विकास खण्डों में भी बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाना है जिसमे सभी विभागों की सतप्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी, यदि कोई भी विभाग अनुपस्थित पाया गया तो उसके खिलाफ कडी़ कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होने कहा कि सरकार व प्रशासन की मंशा है कि विकास योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों को मिले। जिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा स्टाल का निरीक्षण भी किया गया।
दर्जा राज्य मंत्री समाज कल्याण एवं अनुश्रवण समिति श्री राजेश कुमार ने कहा कि आज जो जनपद में बहुद्देशीय शिविरो का आयोजन किया जा रहा है उससे अन्तिम छोर के व्यक्ति को अवश्य लाभ मिलेगा। उन्होने कहा कि आज यहा पर बहुत जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का निदान किया गया है, आगे भी इस प्रकार के बहुद्देशीय शिविरो का आयोजन किया जायेगा। उन्होने कहा निर्धन व्यक्ति को मदद करने से मन को शांति मिलती है।
क्षेत्रीय विधायक श्री राजकुमार ठुकराल ने कहा कि सरकार व जिलाधिकारी के नेतृत्व में आज जो शिविर का आयोजन किया जा रहा है इससे जरूरतमंद लोगों को अवश्य लाभ मिला है। उन्होने कहा कि इसी तरह अन्य विकास खण्डों में भी बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जायेगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को विकास योजनाओं का लाभ मिल सकें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, उप जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, प्रशिक्षु आईएएस जय किशन, तहसीलदार डा0 अमृता शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा श्री अनिल चैहान, राकेश सिंह, विपिन जल्होत्रा, विकास शर्मा, सुरेश कोली, धर्म सिंह कोली, कमलेश, मनमोहन यादव, अजय मौर्या, किरन, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 डीएस पंचपाल, पीडी डीआरडीए हिमांशु जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी डा0 अभय सक्सेना, मत्स्य अधिकारी रविन्द्र कुमार, श्रम परर्वतन अधिकारी अनिल पुरोहित, जिला समाज कल्याण अधिकारी किशोर कुमार, मुख्य उद्यान अधिकारी एचसी तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह, डीपीआरओ विद्यासिंह सोमनाल, जिला शिक्षा एके सिंह सहित जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

