थाना गैरसैण पुलिस ने दिया मानवता का परिचय,जरूरतमंद व्यक्ति को उपलब्ध कराई खाद्य सामग्री

थाना गैरसैण पुलिस ने दिया मानवता का परिचय,जरूरतमंद व्यक्ति को उपलब्ध कराई खाद्य सामग्री
Spread the love

चमोली। लॉक डाउन में दिहाडी मजदूरी कर बसर करने वाले पीड़ित राज मिस्त्री को थाना गैरसैण पुलिस ने तत्काल खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। शमीम अंसारी पुत्र शमशेर अली निवासी कोलियाना बैंड गैरसैण ने थाना गैरसैण में आकर बताया कि वह राज मिस्त्री का कार्य करते है,गैरसैण में किराए के मकान में सपरिवार रहते हैं। लॉक डाउन में काम बंद है,आजकल उनके रोजे भी चल रहे हैं,उनके पास राशन लाने के लिए भी पैसे नहीं हैं।थाना गैरसैण पुलिस द्वारा तत्काल उक्त व्यक्ति को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। शमीम अंसारी द्वारा पुलिस का सहृदय धन्यवाद किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles