गौहरी माफी के ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग व बाढ़ सुरक्षा कार्य की वित्तीय स्वीकृति के लिए एक दिवसीय धरना दिया
ऋषिकेश।देवभूमि जन संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में गोहरी माफी के ग्रामीणों ने सत्यनारायण मंदिर से मां आनंदमई स्कूल तक 2 किमी संपर्क मार्ग व सौग नदी में बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृति कराए जाने के संबंध में सत्यनारायण मंदिर में एक दिवसीय धरना दिया।
आज सत्यनारायण मंदिर में धरने स्थल पर उप जिलाधिकारी व तहसीलदार ,वन क्षेत्राधिकारी मोतीचूर रेंज धरना स्थल पर पहुंचे व उनको उक्त दोनों मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री उत्तराखंड के नाम उप जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया । आंदोलनकारियों ने कहा कि यदि एक माह के अंदर दोनों समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा ।जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी ।
धरना स्थल पर संजय पोखरियाल अध्यक्ष देवभूमि जन संघर्ष मोर्चा ,देव सेमवाल उपाध्यक्ष ,श्री भगवती प्रसाद सेमवाल संरक्षक ,श्रीमती रेखा पोखरियाल उप प्रधान गोहरी माफी ,राकेश पोखरियाल सामाजिक कार्यकर्ता ,देवराज नेगी महासचिव ,सोहनलाल उनियाल ,देव सिंह कंडियाल ,बसंत सिंह राणा ,पुनीत उनियाल ,धनपाल राणा ,मोहनलाल पेटवाल जगबीर सिंह नेगी, मनदीप बगियाल जयपाल राणा सोहनलाल रतूड़ी मुकेश ममगाई, जयपाल रावत, टीका राम भट रामवीर बगियाल ,आलम सिंह रावत, मेहरबान सिंह चौहान ,श्री भगवान सिंह बिष्ट, तेपन सिंह रावत, पूर्व प्रधान शिव सिंह रावत ,अमन कुकरेती, शेर सिंह रागडा सबल सिंह रागड ,चतर सिंह भंडारी ,नत्थी लाल नौटियाल, समर सिंह ,पूर्ण सिंह नेगी आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

