बीसी द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र बंद किए जाने पर संचालकों में रोष

बीसी द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र बंद किए जाने पर संचालकों में रोष
Spread the love

देहरादून। ग्राहक सेवा केंद्र के संचालकों द्वारा तकनीकी सहयोग न मिलने से ग्राहकों को हों रही समस्याओं को लेकर एक बैठक आहूत की गई।बैठक में संचालकों द्वारा अनुबंधित कंपनियों के रवैये को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया गया।सहयोग न मिलने पर संचालकों ने अनिश्चित हड़ताल की चेतावनी दी।

आयोजित बैठक में ग्राहक सेवा केंद्र की संचालिका श्रीमती कला बिष्ट ने कहा जनधन खाता धारकों को अपना खाता संचालन करने में काफी दिक्कतें और परेशानी आ रही हैं ।उन्होंने कहा कि ग्राहक सेवा केंद्र के संचालन में तमाम परेशानियों के संबंध में संचालकों द्वारा बैंक के कारपोरेट कार्यालय मुंबई , अनुबंधित प्राइवेट कंपनियों के प्रतिनिधियों एवं बैंक अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बाद किसी प्रकार का कोई समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अनुबंधित प्राइवेट कंपनियों द्वरा तकनीकी सहयोग न देकर संचालकों को ग्राहक सेवा केंद्र को बंद करने की धमकी दी जा रही है ।ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन कर रही कला बिष्ट ने कहा केंद्र में आ रही दिक्कतों की सूचना उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने को लेकर बैंकों ने प्राइवेट कंपनियों की मिलीभगत से तीन सेवा केंद्र को बंद कर दिए हैं। उन्होंने एसोसिएशन के माध्यम से चेतावनी दी कि यदि इन केंद्रों और अन्य केंद्रों की सहयोग नही दिया गया तो आंदोलन को बाध्य होना पडेगा।

संचालिका श्रीमती कृष्णा कंडियाल ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र को संचालित करने में आ रही आर्थिक परेशानियों एवं बैंक मित्रों की आर्थिक दशा में सुधार तथा जनधन खाता धारकों की समस्याओं के लिए वित्त मंत्री सीतारमण एवं बैंक के अधिकारियों को बैंक मित्रों द्वारा लिखे गए पत्र से बिचलित होकर बदले की भावना से बीसी ने ग्राहक सेवा केंद्र को बंद करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। इससे महिलाओं बुजुर्ग महिलाओं बुजुर्ग को परेशानी हो रही है प्रवासी मजदूरों को बैंकिंग सेवाओं के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तब भारतीय सुदूर क्षेत्रों में जहां बैंक के कारण ब्रांच कार्य नहीं है ग्राहक सेवा केंद्र संचालक द्वारा क्षेत्रवासियों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान किए जा रहे थे ऐसे ग्राहकों को 10 से 20 मीटर दूर स्थित बैंक की शाखा में जाकर दैनिक कार्य करने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है दूसरी ओर ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक द्वारा बैंकिंग व्यवसाय करने हेतु जो रकम बीसी के खाते में जमा करवाई जाती है उसे भी जब्त कर बीसी ग्राहक सेवा केंद्र का उत्पीड़न कर रहे हैं।

श्रीमती रजनी गुसाईं ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों द्वारा यदि इन प्राइवेट कंपनियों के इस मनमानी रवैये साजिशन जन धन योजना को कमजोर करने के विरुद्ध यथाशीघ्र कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई तो बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों को अनिश्चित हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा

बैठक में बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक श्री राजकुमार प्रजापति श्रीमति कला बिष्ट श्री विनोद कुमार अवस्थी ,श्रीमती कुशला कंडियाल, श्रीमती रजनी गुसाईं,श्री मैनुअल प्रीतम ,श्री राजेंद्र सिंह कंडियाल, श्री राहुल कोचगवे इत्यादि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles