पुलिस कर्मियों ने धनराशि एकत्रित कर जरूरतमन्द महिला को पहुंचाई आर्थिक सहायता व खाद्य सामग्री,

पुलिस कर्मियों ने धनराशि एकत्रित कर जरूरतमन्द महिला को पहुंचाई आर्थिक सहायता व खाद्य सामग्री,
Spread the love

चमोली । जनपद चमोली के चौकी घाट में पुलिस कर्मियों ने आपस मे धनराशि एकत्र कर जरूरतमंद महिला को खाद्य सामग्री औऱ आर्थिक सहायता प्रदान की।। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती पुष्पा देवी पत्नी श्री राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम भेटी तहसील घाट जनपद चमोली द्वारा चौकी घाट (कोतवाली चमोली) में आकर बताया कि मेरा पति दिल्ली से लापता हो गये थे तथा मैं कुछ समय पूर्व बच्चो के साथ ग्राम भेटी अपने ससुराल आई थी घर में राशन सामग्री व पैसा ना होने के कारण काफी समस्या उत्पन्न हो रही है जिस पर चौकी प्रभारी घाट व सह पुलिस कर्मियों द्वारा आपस में धनराशि एकत्रित कर महिला को राशन सामग्री व आर्थिक सहायता प्रदान की गई। पुलिस कर्मियों द्वारा किये गये मानवीय कार्य की सभी लोगों द्वारा सराहना की गयी।

देवभूमि खबर

Related articles