स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये

Spread the love

देहरादून ।जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि आज विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये, जिसमें मुख्यतः राधास्वामी सत्संग व्यास, गीता भवन, लोकायुक्त कार्यालय देहरादून, अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट, गुरूद्वारा श्री गुरू अंगद देव जी कांवली रोड, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर समिति झण्डाबाजार, दून यूनिवर्सिटी, केतन आनन्द, रोशनी जन सेवा संस्थान डी.एल रोड चैक देहरादून, महादेव एसोसिएट्स, एल्थम बेकरी, बाल विकास परियोजना कार्यालय देहरादून, राजकुमार जिंदल नेहरू कालोनी, सत्य सांई सेवा संस्थान, ई-नेट सोल्यूशन ट्रांस्पोर्टनगर देहरादून, गोयल स्वीटशाॅप, शिल्पा प्रोडक्शन द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये। जनपद सदर क्षेत्रान्तर्गत कुल 5481 व्यक्तियों को  भोजन पैकेट वितरित किये गय जिनमें, 1 वरिष्ठ नागरिक एवं 40 विद्यार्थी, दीपनगर में 1000, चकशाहनगर में 900, चन्दबनी में 100, चैयला में 150, गौतमकुण्ड में 100, ट्रांस्पोर्टनगर में 100, थाना पटेलनगर में 900, धारा चैकी में 550, इन्दिरानगर चैकी में 220, थाना प्रेमनगर में 25, पटेलनगर चैकी में 200, थाना रायपुर में 300, जी.एम.एस रोड में 70, गौविन्दगढ में 35, कारगी काली मन्दिर में 135, बंजारावाला में 100, नवादा में 30, ब्रहा्रपुम्पुरी में 60, जाखन में 15, नगर निगम में 200, बाईपास चैकी में 150, कांवली में 100 व्यक्तियों को भोजन के पैकेट वितरित किया गये। जिला प्रशासन देहरादून को आॅनलाईन ‘‘दून हैप्पी मील्स’’ के द्वारा सहयोग प्रदान करते हुए ई-नेट साल्यूशन ट्रांस्पोर्टनगर  द्वारा 180 ली0 पेयजल उपलब्ध कराया गया। श्री पुनीत वाधवा, वाधवा ग्रुप ट्रास्पोर्टनगर  द्वारा 1000 मास्क जिला प्रशासन को उपलब्ध कराये गये। 
जिला प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं व्यक्तियों के सहयोग से जनपद के विभिन्न स्थानों पर 3844 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित की गयी, थाना बसंत विहार में 200, थाना नेहरू कालोनी में 350, थाना राजपुर में 430, तहसील सदर में 102, तहसील ऋषिकेश में 2332, तहसील डोईवाला में 250, थाना रायपुर में 80, थाना कोतवाली नगर में 100 अन्नपूर्णा किट वितरित किये गये।  लाॅक डाउन अवधि के दौरान विभिन्न सामाजिक  संगठनों एवं संस्थाओं द्वारा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा आज भोजन बनाने वाली संस्था महिला सशक्तिकरण व बाल विकास विभाग, रोशनी जन सेवा संस्था, डी.एल रोड, सिद्धार्थ गु्रप आॅफ इंस्टिट्यूशन्स एण्ड महादेव एसोसिएट्स इंडस्ट्रियल एरिया पटेलनगर देहरादून के किचन का निरीक्षण जिला प्रशासन की टीम द्वारा किया गया। 

देवभूमि खबर

Related articles