जनपद में अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा सके 220 वैक्सीनेशन सेन्टर बनाये गये है : रंजना राजगुरू
रूद्रपुर । मण्डलायुक्त सुशील कुमार ने राजस्व, चिकित्सा, सुरक्षा तथा सेवा का अधिकार कार्यों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रगति समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने कुमाऊं मण्डल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि तहसील व ब्लॉक कार्यालयों के साथ ही थानों का भी निरीक्षण करना सुनिश्चित करें।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिलाधिकारी श्रीमति रंजना राजगुरू ने जनपद में कोविड-19 की रोकथाम हेतु मण्डलायुक्त को विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में लगातार वीसी के माध्यम से सीएमओ, उप जिलाधिकारी, सीएमएस, पीएमएस से लगातार वैक्सीनेशन के सम्बन्ध में समीक्षा की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार दिशा निर्देश दिये जा रहे है ताकि वैक्सीनेशन में और तेजी लाई जा सके। उन्होने कहा कि 17 सितम्बर,2021 को वैक्सीनेशन को बढ़ाने के लिए जनपद में महा अभियान के रूप में वैक्सीनेशन का कार्य किया जायेगा। जिसके लिए जनपद में 220 वैक्सीनेशन सेन्टर बनाये गये है ताकि अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा सके। उन्होने कहा कि लोगों को वैक्सीनेशन के लिए आईईसी, जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्तियों, मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार कर जागरूक किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने मण्डलायुक्त को बताया कि राजस्ववादों, वसूली, मुख्य देय, सेवा का अधिकार, सिंगल विडों, भूमि के मामले के सम्बन्ध में सभी उप जिलाधिकारियों व सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों को वादों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये गये है व समय-समय पर कार्यों की समीक्षा की जाती है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डाॅ0 ललित नारायण मिश्रा, सीएमओ डाॅ0 डीएस पंचपाल, उपजिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, कौष्त्युभ मिश्रा, राकेश तिवारी एवं वर्चुअल के माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

