पुलिस ने जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करने के फरार ईनामी को यमुनानगर, हरियाणा से किया गिरफ्तार

पुलिस ने जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करने के फरार ईनामी को यमुनानगर, हरियाणा से किया गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून।उत्तराखण्ड़ पुलिस द्वारा प्रदेश में वांछित व ईनामी अपराधियों की धरपकड़ जारी है जिसके तहत प्रेमनगर पुलिस ने पंजीकृत मुकदमे के तहत जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करने के फरार ईनामी को यमुनानगर, हरियाणा से गिरफ्तार किया।

वादी मुकदमा श्री शेर जट पुत्र जगीर सिंह निवासी ताजलपुर तह0 इदन जिला पटियाल द्वारा दिनांक 30.7.2019 को थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0 142/2019 धारा 420/ 406/ 467/ 468/ 471/ 120बी भादवि पंजीकृत करवाया गया था। मुकदमें में अभियुक्त द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर ग्राम सुद्वोवाला में जमीन का बैनामा वादी के साथ करवाया गया। अभियुक्त गजराज पुत्र साधूराम निवासी ग्राम खजूरी नागल जिला यमुनानगर, हरियाणा द्वारा उक्त सम्पति को पाक-साफ बताकर वादी को पंजीकृत बैनामा कर रूपये 12,00,000/- प्राप्त कर लिए। बैनामे के पश्चात जब वादी ने दाखिला खारिज के लिए आवेदन किया तो दाखिल खारिज नही हो पाया और ज्ञात हुआ कि उक्त जमीन पहले से ही किसी के द्वारा बेची जा चुकी थी। मुकदमे में विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्तगणों द्वारा वादी के साथ छल कर विक्रय पत्र तैयार करवा कर पंजीकृत करवाया है तथा अभियुक्तगण पैसा प्राप्त करने के पश्चात से ही फरार हो गए थे। अभियुक्त गजराज पुत्र साधूराम निवासी ग्राम खजूरी नागल जिला यमुनानगर, हरियाणा के विरूद्ध पूर्व में कुर्की वारण्ट जारी किया गया था व घर की कुर्की भी हो चुकी थी और मफरूरी में आरोप पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया था। अभियुक्त अलग-अलग नाम बदल कर प्रापर्टी डींलिग का काम अन्य शहरों में कर रहा था। मफरूर गजराज पुत्र साधूराम निवासी ग्राम खजूरी नागल जिला यमुनानगर ,हरियाणा की गिरफ्तारी हेतु रू0 2500/- का ईनाम घोषित है। थानाध्यक्ष प्रेमनगर, द्वारा थाना स्तर पर वांछित/ईनामी अपराधियों की धरपकड़ हेतु पुलिस टीम बनायी गयी है।
पुलिस टीम द्वारा 5/6.08.2021 की रात्रि उपरोक्त ईनामी गजराज पुत्र साधूराम निवासी ग्राम खजूरी नागल जिला यमुनानगर, हरियाणा को सुरागरसी-पतारसी कर मुखबिर खास की सूचना पर यमुनानगर, हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्त गजराज पुत्र साधूराम निवासी ग्राम खजूरी नागल जिला जमुनानगर, हरियाणा उम्र करीब 55 वर्ष। पेशा-प्रोपर्टी डीलिंग

पुलिस टीम में श्री धनराज सिंह बिष्ट -थानाध्यक्ष प्रेमनगर,2-उ0नि0 प्रदीप रावत -प्रभारी चौकी झाझरा
,का0 1231 सोहन बडोनी-थाना प्रेमनगर,-का0 609 नरेन्द्र-थाना प्रेमनगर,-का0 किरन एस0ओ0जी0 देहरादून थे।

देवभूमि खबर

Related articles