डीएम पौड़ी ने विकास खण्डवार विधायक निधि की वर्षवार कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक ली
पौड़ी।जिलाधिकारी डाॅ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज विकास भवन सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ विकास खण्डवार विधायक निधि की वर्षवार कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक ली। उन्हांेने समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को लम्बित योजनाओं को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण/अग्रिम कार्यवाही कर प्रगति रिर्पोट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। ब्लाॅक पोखड़ा, जयहरीखाल एवं बीरोंखाल में लम्बित कार्य अन्य ब्लाकों के अपेक्षा अधिक पाये जाने पर संबंधित अधिकारी के स्पष्टीकरण तलब करने हेतु जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया। कहा कि एक सप्ताह के भीतर कार्यप्रगति में सुधार लाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने ब्लाॅक स्तर पर सहायक खण्ड विकास अधिकारी को कार्यो के सम्पादन हेतु नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि अपने-अपने विकास खण्ड क्षेत्रान्तर्गत तैनात रहते हुए समस्त कार्यो में तेजी से प्रगति लाना सुनिश्चित करेंगे। 31 मार्च तक लम्बित कार्यो की भौतिक सत्यापन एवं पूर्ण कराने के कार्य को गम्भीरता से लेगें। उन्होने पुराने वित्तीय वर्ष के लम्बित कार्यो, जिनमें कार्मिक एवं जनप्रतिनिधि से वसूली की जानी है, संबंधित कार्मिक के स्पष्टीकरण तलब करते हुए वसूली की कार्यवाही एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करेगें। साथ ही संबंधितों के विरूद्ध आरसी जारी करने के कार्यवाही अमल में लाने की बात कही।
विकास खण्डवार समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने गत वर्षो की लम्बित योजना की कार्य प्रगति में तेजी न लाये जाने की दशा में संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होने एक सप्ताह की डेटलाईन देते हुए लम्बित कार्यो को पूर्ण/निस्तारित करने के निर्देश दिये। कहा कि अपने अधीनस्त कार्मिक के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्यो में तेजी लाना सुनिश्चित करेगें। साथ ही समय-समय पर कार्यो की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। उन्होने कहा कि कार्यो की निरीक्षण हेतु स्वयं भी विकास खण्डों में भ्रमण निरीक्षण पर रहेंगे।
विधायक निधि के अन्तर्गत स्वीकृत कार्य की वर्षवार अन्य कार्यदायी संस्थान की कार्य प्रगति की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को कार्य पूर्ण करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जो कार्य पूर्ण हुए है उनके द्वितीय किस्त हेतु आवेदन करने तथा पूर्ण कार्य के यूसी एव फोटोग्राफ्स भेजने के निर्देश दिये। राजाजी नेशनल पार्क के धीमी कार्य प्रगति पर जिला विकास अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को विकास खण्ड स्तर पर विद्यालयों के कार्य को लेकर संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी के साथ समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिये। जबकि पंचायत स्तर के कार्यो को लेकर संबंधित कार्मिक के साथ समीक्षा बैठक कर बैठक की कार्यवृत्त प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। कहा कि शीघ्र ही खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी के साथ समीक्षा बैठक आहुत की जायेगी।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी डा0 विजय कुमार जोगदण्डे एवं मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई ने खण्ड विकास अधिकारी के साथ मनरेगा की कार्य प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विकास खण्डो में बेहतर कार्य हुए है संबंधित अधिकारी से समन्यवय स्थापित कर अपने कार्यो में सुधार लाना सुनिश्चित करेंगे। कहा कि शनिवार को वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक की जायेगी। कृषि से संबंधित कार्यो को प्राथमिकता देते हुए प्रगति लाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, अपर मुख्य अधिकारी संतोष खेतवाल, अ0अ0 लघु सिंचाई राजीव रंजन, खण्ड विकास अधिकारी आशाराम पंत, जयेन्द्र भारद्वाज, आर एस नेगी, अपर्णा बहुगुना, सुमन लता, सतीश जोशी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

