जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार मतगणना केंद्र एवं स्ट्रोंग रूम हेतु चिन्हित हाॅल,कक्षों का निरीक्षण किया
देहरादून । जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार व डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में बनाये जाने वाले मतगणना केंद्र एवं स्ट्रोंग रूम हेतु चिन्हित हाॅल/कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मतगणना के दौरान सभी तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, अधीक्षण अभियन्ता लो.नि.वि डी.सी नौटियाल सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एस रावत, प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्टस काॅलेज राजेश मंमगाई सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

