पौड़ी प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए सक्रिय

Spread the love

पौड़ी।जनपद में कोरोना वायरस कोविड 19 के सक्रमण से रोकथाम एवं बचाव हेतु जिला प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए सक्रीयता से कार्य में जुटी है। लाॅक डाउन को लेकर जनपद में जिला मजिस्ट्रेट श्री धीराज सिह गर्ब्याल द्वारा जारी अधिसूचिना का अनुपालन संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन द्वारा गम्भीरता से संपादित किया जा रहा है। जनपद के समस्त क्षेत्रों में जनपद वासियों ने अपने-अपने बाजार/क्षेत्रान्तर्गत दुकानों से सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए, आवश्यक वस्तु खरीदारी की। जबकि नागर निकाय के कर्मचारियों ने अपने अपने क्षेत्रों में सफाई कर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में जुटी है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई एवं दवाई का छिडकाव किया गया।  जिला प्रशासन द्वारा असहाय लोगों भोजन करवाये गये तथा कुत्तों भी को खाने को दिया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में वर्तमान समय में 14 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। जिनमें से 07 जिला अस्पताल पौड़ी, 06 बेस अस्पताल श्रीनगर तथा एक कोरोना बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती है।
जबकि जनपद में 47 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। जिनमें 04 लोगों को गढ़वाल मण्डल विकास निगम पौडी, 05 लोगों को गढ़वाल मण्डल विकास निगम श्रीनगर, 26 लोगों को गढ़वाल मण्डल विकास निगम कौडिया कैम्प कोटद्वार में तथा 12 लोगों को आयुर्वेद हाॅस्पिटल सिबलचैड कोटद्वार रखा गया है।
जनपद में 94 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया  है।  
वहीं जनपद में दिनांक 02 अप्रैल 2020 तक प्रदेश के बाहर से जनपद के 1009 ग्राम पंचायतों में 11626 स्थानीय लोग स्क्रीनिंग कर, अपने गांव/घरों में पहुंच गये है, जिन्हे जिला प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों द्वारा उचित समयावधि तक क्वारंटाइन पर रहने की आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही नियत समय पर खाॅसी, जुखाम, बुखार, कफ,साॅस की तकलीफ आदि रोग की लक्षण होने पर करीब के स्वास्थ्य केन्द्र अथवा आपदा कन्ट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 01368-221840, तथा वार रूम कोविड 19 दूरभाष नम्बर 01368-222213, पर सूचित करने की निर्देश दी गई। जबकि ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारियांें को भी क्वारंटाइन में रहने वाले लोगों स्वास्थ्य खराब होने पर तत्काल सूचना देने को निर्देशित की गई है।
जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली ने बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में राशन उपलब्ध है। जनपद के समस्त गोदामों में गेंहू 9762.31 कुन्टल, चावल 9996.39 कुन्टल, चीनी 120.75 कुन्टल, चना दाल 120.76 कुन्टल तथा मसूर दाल 114.51 कुन्टल उपलब्ध है। जबकि ईधन की उपलब्धता पेट्रोल दैनिक योग 388949 दैनिक वितरण 75692 दैनिक अवशेष 313257 लीटर है। डीजल दैनिक योग 415583 वितरण 64090 दैनिक अवशेष 351493 लीटर है। वहीं घरेलु गैस दैनिक योग 8198, वितरण 3685, दैनिक अवशेष 4513 सिलेण्डर है।  

देवभूमि खबर

Related articles