टिहरी स्मृति एवं विस्थापित एकता मंच ने मेयर से की पुरानी टिहरी की प्रतिकृति के लिए भूखण्ड आवंटन करने की मांग

टिहरी स्मृति एवं विस्थापित एकता मंच ने मेयर से की पुरानी टिहरी की प्रतिकृति के लिए भूखण्ड आवंटन करने की मांग
Spread the love

देहरादून।टिहरी स्मृति एवं विस्थापित एकता मंच के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष श्रीमती विनोद उनियाल के नेतृत्व में मेयर से मुलाकात कर पुरानी टिहरी की प्रतिकृति के लिए भूखण्ड आवंटन करने की मांग की।

इस अवसर पर मंच ने पूर्व में हुई वार्ता को स्मृत करते हुए मेयर गामा को उनके द्वारा दिये गए आश्वासन को याद दिलाया।पदाधिकारियों ने कहा कि आपके द्वारा अजबपुर कलां, बंजारावाला अथवा मथुरावाला में पुरानी टिहरी नगर की प्रतिकृति बनाने तथा टिहरी स्मृति विस्थापित एकता मंच के कार्यालय हेतु उपयुक्त आकार का भूखंड उपलब्ध कराने पर सहमति बनी थी जिस पर अब तक कोई कार्यवाही नही की गई है।

मंच के पदाधिकारियों ने मेयर से पुरानी टिहरी की प्रतिकृति एवं टिहरी स्मृति एवं विस्थापित एकता मंच के कार्यालय के लिए भूखंड आवंटन पर कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।

देवभूमि खबर

Related articles