ठंडे क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार अलाव, कंबल वितरित करना सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

Spread the love

रूद्रप्रयागजिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में माह नवम्बर की राजस्व स्टाॅॅफ की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने शीतलहर के प्रकोप से गरीब व असहाय लोगोें की सुरक्षा के लिए समस्त अधिशासी अधिकारियों को रैन बसेरा को सक्रिय करने के निर्देश दिए। कहा कि जिस पंचायत क्षेत्र में रैन बसेरा नही है। वहां अधिशासी अधिकारी किराये पर भवन लेकर रैन बसेरा संचालित कर ठंड में लाचार घूम रहे लोगों को सुरक्षित पहुचायें। इसके साथ ही ठंडे क्षेत्रों में आवष्यकतानुसार अलाव, कंबल वितरित करना सुनिष्चित करें।
तीनों तहसील के उपजिलाधिकारी को नदी किनारे मलबा जमा होने से खतरे वाली बस्तियों को चिन्हित करने क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बनाये रखने, तहसील दिवस की शिकायतों का माॅनिटरिंग करने, समय-समय पर वाहनों की चैकिंग करने के निर्देश दिए। संग्रह अमीनों द्वारा वसूली लक्ष्य के सापेक्ष न्यून होने पर सबंधित का स्पष्टीकरण साथ ही आगामी माह तक प्रगति न होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए। जनपद में अपनी सेवानिवृति के तुरंत बाद कार्मिकों को पेशंन मिले, इसके लिए तीनों तहसील के पेषंन पटल सहायक को आगामी 01 वर्ष में सेवानिवृत होने वाले कार्मिकों की सूची तैयार करने के साथ ही दस्तावेज समय से पूर्ण करने के निर्देसश दिए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जखोली एन.एस नगन्याल, सुधीर कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी मोहित कोठारी, जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली, उपनिबन्धक हरीष, जिला बचत अधिकारी एन.एस. विष्ट, तहसीलदार ऊखीमठ जयवीर वधाणी, शालिनी मौर्य, श्रेष्ठ गुनसोला सहित राजस्व स्टाॅफ कर्मचारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles