उक्रांद ने कारगी चौक में बने डंपिंग जॉन अन्यंत्र स्थान्तरित करने के लिये धरने को दिया समर्थन

उक्रांद ने कारगी चौक में बने डंपिंग जॉन अन्यंत्र स्थान्तरित करने के लिये धरने को दिया समर्थन
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने कारगी चौक के पास कबाड़ी पुल पर बने डंपिंग जोन के विरोध में कड़ा आक्रोश व्यक्त कर प्रदर्शन किया।क्षेत्रवासियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि डम्पिंग जोन को कंही अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किया गया तो चक्का जाम किया जाएगा।

गौरतलब है कि डंपिंग जोन के चलते  क्षेत्र मे अत्यधिक दुर्गंध के कारण क्षेत्रवासियों का सांस लेना तक दूभर हो चुका है।साथ ही साथ डंपिंग जोन में  कूड़े की गाड़ियां अव्यवस्थित होकर चलती हैं  जिससे  हाईवे पर लगातार दुर्घटनाएं होती रहती हैं । डंपिंग जोन के कारण  भविष्य में कैंसर जैसी घातक महामारी फैलने का भी डर बना हुआ है।

 जिसके चलते क्षेत्रवासी कारगी डंपिंग जोन को शीघ्र अति शीघ्र हटाने के लिए  आज कारगी डंपिंग जोन पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया।   क्रांतिकारी सुरेंद्र सिंह रावत ने कहां  यदि शीघ्र अति शीघ्र डंपिंग जोन का निस्तारण नहीं किया गया तो,  समस्त क्षेत्रवासी चक्का जाम करने पर  बाध्य हो जाएंगे।

 इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के मीनाक्षी घिल्डियाल  सोमेश बुडाकोटी, पीयूष सक्सेना, समीर मुंडेपी, शिव प्रसाद सेमवाल, सुनील मैंदोलिया। क्रांतिकारी सुरेंद्र सिंह रावत .मोहनलाल कुकरेती .राम गोपाल गुप्ता. दिनेश पांडे .नरेश शर्मा .मोहन जोशी .राजेंद्र गौड़ सुरेश प्रसाद बंगवाल. सागर धुन्ना आदि मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles