भारतीय किसान यूनियन “तोमर” ने डीआईजी अरुण मोहन जोशी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया

भारतीय किसान यूनियन “तोमर” ने डीआईजी अरुण मोहन जोशी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया
Spread the love

देहरादून।भारतीय किसान यूनियन “तोमर” के प्रदेश अध्यक्ष श्री सोमदत्त शर्मा के नेतृत्व में संगठन के शिष्टाचार मण्डल द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें थाना पटेलनगर में हुई लूटकाण्ड के त्वरित खुलासा करने पर पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया एवं दून पुलिस की कार्यशैली तथा कार्यकुशलता की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

शिष्टाचार मण्डल में भारतीय किसान यूनियन से श्री अरूण शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता, श्री संदीप जिला प्रभारी, श्री चमन सिंह प्रदेश संगठन मंत्री तथा श्री रमेश चैहान प्रदेश सचिव आदि मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles