डीआईजी गढ़वाल श्रीमती नीरू गर्ग ने परिक्षेत्र के प्रभारियों को गंभीर प्रकरणों के निस्तारण के आवश्यक निर्देश दिए
देहरादून।पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल श्रीमती नीरू गर्ग ने परिक्षेत्र के समस्त जनपद प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी कर उनके रोकथाम एवं निवारण हेतु आवश्यक निर्देश दिये ।
डीआईजी ने मानव गुमशुदगी सम्बन्धी प्रकरणों की समीक्षा करने पर विवेचना का स्तर निम्न कोटि का पाए जाने पर वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षक उक्त प्रकरणों का स्वंय पर्यवेक्षण करेंगें। भविष्य में लापरवाही/कमी परिलक्षित होने पर उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा।
उन्होंने नाबालिग गुमशुदगी जैसे गम्भीर प्रकरणों में ह्यूमन ट्रैफिकिंग जैसी घटनाओं की सम्भावना को देखते हुए उचित स्तर कार्य करने,परिक्षेत्रीय स्तर से प्रेषित जन शिकायती प्रार्थना पत्रों पर अविलम्ब कार्यवाही कर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। 03 माह से अधिक लम्बित विभागीय कार्यवाही को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया ।
पुलिस उपमहानिरीक्षक नेआगामी चारधाम यात्रा को सुगम व सुचारु रुप से सम्पन्न कराने हेतु समस्त जनपदों को नये सिरे से डेंजर जोन, बोटल नेक पॉइंट्स को समय से चिन्हित कर सुरक्षात्मक उपाय करने , यात्रियों/श्रृद्धालुओं की सुविधा हेतु चारधाम रुट पर तैनात पुलिस कर्मियों को जो बुकलेट प्रदत्त करने ज़िसमें सम्पूर्ण यात्रा रुट की जानकारी के साथ ही जनपदों के पर्यटक स्थल(फोटो ग्राफ्स सहित), होटल/गेस्ट हॉउस, बस/टैक्सी संचालकों, समस्त थाने-चौकियों, समस्त थाना/चौकी इंचार्ज, प्रशासन के महत्वपूर्ण अधिकारियों के मोबाइल नम्बर का भी समावेश करने हेतु निर्देशित किया ।
उन्होंने परिक्षेत्र के जनपदों की अपराध स्थिति की समीक्षा कर, डकैती, लूट, चोरी, वाहन चोरी,नकबजनी एवं अन्य सम्पत्ति सम्बन्धी जिन अपराधों का अनावरण नही हुआ है, उनके शीघ्र अनावरण,शत-प्रतिशत बरामदगी/विवेचना के निस्तारण के निर्देश दिये गये। साथ ही जनपदों में लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा कर उनके शीघ्र निस्तारण ,हत्या,दहेज हत्या,बलात्कार, अपहरण एवं महिला अपराध जैसे गम्भीर अपराधों के शीघ्र अनावरण विवेचनाओं के विधिक निस्तारण की कार्यवाही निश्चित समयावधि के अन्दर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीआईजी ने कहा कि परिक्षेत्र के जनपदों में कोविड संक्रमण की रोकथाम हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। उन्होंने केन्द्र सरकार/राज्य सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन के अनुसार मास्क पहनना तथा सामाजिक दूरी का कड़ाई से अनुपालन करने हेतु जनपद प्रभारियों को निर्देश दिये गये साथ ही गाईड लाईन का पालन न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
उक्त विडियों कॉन्फ्रेंसिंग में श्री योगेन्द्र रावत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून, श्री सेंथिल अबुदेई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार, सुश्री पी0 रेणुका देवी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल, सुश्री तृप्ति भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी, श्री यशवन्त सिंह पुलिस अधीक्षक जनपद चमोली, श्री मणिकांत मिश्रा पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्री आयुष अग्रवाल पुलिस अधीक्षक जनपद रूद्रप्रयाग, सम्मिलित रहे।

