बाहर से आने- जाने वाली गाड़ियों को सही तरीके से सैनिटाइज करें:डीएम

बाहर से आने- जाने वाली गाड़ियों को सही तरीके से सैनिटाइज करें:डीएम
Spread the love

उत्तरकाशी ।जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावित नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य महकमें व संबंधित नोडल अधिकारियों की जिला सभागार कक्ष में जरूरी दिशा निर्देश देते हुए महत्वपूर्ण बैठक ली।
उन्होंने कहा कि बाहर से आने- जाने वाली गाड़ियों को सही तरीके से सैनिटाइज करने के साथ ही परिवहन विभाग व टैक्सी – बस एसोसिएशन के पदाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए ट्रेक्सी तथा बसों की संख्या को बढ़ाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा,पटवारी व स्थानीय चिकित्सक कंटेन्मेंट गांव का डोर टू डोर सर्वे करने मे तेजी लाये  एहतियातन किसी मे खांसी,जुकाम,बुखार,आदि के लक्षण पाए जाते है तो तत्काल उसकी रिपोर्ट जिला चिकित्सालय को देना सुनिश्चित करें उन्होंने पंचायत क्वॉरेंटाइन में बेहतर कार्य के संपादन को लेकर ग्राम प्रधानों को धन्यवाद ज्ञापित किया वह कहा कि आगे भी इसी तरीके से कार्य करना जारी रखें उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बायोमेडिकल बेस पर रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पीसी डंडरियाल, सीएमओ डॉक्टर डीपी जोशी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी प्रंयलकर नाथ, जिला पूर्ति अधिकारी गोपाल मटूड़ा, खंड विकास अधिकारी दृष्टि आनंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे

देवभूमि खबर

Related articles