डीएम ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं,कई शिकायतों का किया मौके पर निस्तारण

रुद्र्प्रयाग।देवभूमि खबर। पुराने विकास भवन में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से आये हुए फरियादियों ने 68 शिकायतें दर्ज कराई गई। जनता दरबार में प्राप्त 68 शिकायतों में 30 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अवशेष शिकायतों के संबंध में अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि निस्तारण की कार्यवाही से संबंधित शिकायतकर्ता को भी अवगत कराना सुनिश्चित करें।
जनता दरबार में दलीप सिंह ग्राम भंैसगांव ने मार्ग निर्माण के दौरान खेतों के दीवारों के क्षतिग्रस्त होने पर खेतों पर ब्रेसवाल लगाने, प्रधान ग्राम पंचायत रायड़ी श्रीमती देवेश्वरी देवी ने ग्राम पंचायत रायड़ी में पंचायत भवन बीज भंडार एवं न्याय पंचायत भवन स्यूर-बागंर पर कथित अवैध कब्जे और ग्राम सभा रायड़ी में पिपलकोटी हरिजन बस्ती में हैण्ड पम्प लगाने, उदय सिंह राणा ग्राम जाखाल (रिखौलगाँव) ने लस्तर पेयजल परियोजना के अन्र्तगत ग्राम पंचायत जाखाल रिखौलगाँव को लाभ न मिलने, बीरेन्द्र सिंह चैहान ग्राम बजूण ने ग्राम सभा बजूण में जीर्ण-शीर्ण बिजली की लाइन तथा बिजली के खम्बों के बदलने, समस्त ग्रामवासी ग्राम नौना बछणस्यूं ने जिला योजना से स्वीकृत गहड़-नौना मोटर मार्ग के कार्य शुरू करवाने, समस्त ग्रामवासी कमेड़ा ने तल्ला नागपुर (पम्पिंग सैट) पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति पूर्ण न होने, श्रीमती चन्दनी देवी ग्राम खांकरा ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे के अन्तर्गत किये गये भूमि अधिग्रहण कर तथा खाता-खतौनी में प्रार्थी का नाम अंकित न होने, श्रीमती अन्जू देवी ग्राम चाका ने अपने बीमार पति के इलाज के लिए मुख्यमन्त्री के विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता चाहने, ग्राम प्रधान औरिंग श्रीमती सुमित्रा नेगी ने ग्राम औरिंग में सीमान्तर्गत स्थान वडियारी बैण्ड में हैण्ड पम्प निर्माण, समस्त ग्रामवासी सतेरा ने तल्ला नागपुर पेयजल योजना में पानी की टैंक पर पानी पर्याप्त होने व पाइपों में गलत समरेखण के कारण पानी की आपूर्ति न होने, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ग्राम पाबौ धनपुर ने पीड़ा-पाबौ मोटर मार्ग पर ग्राम पंचायत चिनग्वाड की पेयजल पाइप लाइन हटाये जाने,, शिव लाल ग्राम नाला गुप्तकाशी ने आॅल वेदर रोड से मुआवजा न मिलने, श्रीमती राजेश्वरी देवी ग्राम कमसाल ने चार जून को सम्राट होटल रुद्रप्रयाग के समीप वाहन दुर्घटना में घायलों को मुआवजा न मिलने के संबंध में शिकायत दर्ज की। इस अवसर पर उप वन संरक्षक मयंक शेखर झा, सयुंक्त मजिस्टेªट प्रतीक जैन, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ एसके झा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ रमेश नित्वाल, अधिशासी अभियन्ता पीडब्लूडी इन्द्रजीत बोस, पुलिस उपाधीक्षक गणेश लाल, उपजिलाधिकारी बृजेश तिवाडी, जिला उद्यान अधिकारी योगेन्द्र चैधरी, सहित अन्य अधिकारी एवं फरियादी उपस्थित थे।
