डीएम ने ली एकल खिड़की सुगमता व्यवस्था के तहत गठित जिला प्राधिकृत समिति की बैठक 

डीएम ने ली एकल खिड़की सुगमता व्यवस्था के तहत गठित जिला प्राधिकृत समिति की बैठक 
Spread the love
अल्मोड़ा।देवभूमि खबर। एकल खिड़की सुगमता व्यवस्था के तहत गठित जिला प्राधिकृत समिति की बैठक आज जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। इस बैठक में 10 उद्यमियों के प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार-विमर्श किया गया। जिसमें जिसमंे मै0 आधारमाफी प्रबन्धन समिति प्रो0 नयन पंत, ग्राम आधारमाफी, पो0ओ0 धामस एवं मै0 खीम सिंह कैरा ग्राम बयाल खाल्सा, ढूंगरीकोट, पो0ओ0 झुपूलचैरा को विद्युत व्यवसाय स्थापित करने की समस्त औपचारिकतायें पूर्ण पाये जाने पर उन्हें को व्यवसाय स्थापित करने की सहमति बनी।
इस बैठक में मै0 शिरी मिरी, नौला सल्ट, अल्मोड़ा द्वारा होटल व्यवसाय, मै0 सुनीता सनसिटी सेन्टर, माल रोड अल्मोड़ा द्वारा होटल व्यवसाय किये जाने हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किया। समिति द्वारा मानचित्र न होने के कारण आगामी बैठक में मानचित्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। मै0 कार्की इन्टरप्राइजेज, ग्राम लोध बटुलिया पटटी सोमेश्वर, अल्मोड़ा द्वारा विद्युत व्यवसाय स्थापित करने हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किया। समिति द्वारा राजस्व रिर्पोट न होने पर आवेदन को आगामी बैठक तक लम्बित रखने का निर्णय लिया गया। मै0 जी0 एण्ड एन0 एसोसिएट, नौला, सल्ट, अल्मोड़ा द्वारा होटल व्यवसाय हेतु आवेदन प्रस्तुत किया जिसमें सम्बन्घित फर्म द्वारा जिला विकास प्राधिकरण में शुल्क नहीं किये जाने व उपजिलाधिकारी सल्ट की संस्तुति रिर्पोट के उपरान्त आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये।
बैठक में जिलाधिकारी ने मै0 दा रानीखेत काॅन्टीनेन्टल व मै0 याक एण्ड यती इन द्वारा प्रस्तुत आवेदनो में उपजिलाधिकारी रानीखेत के माध्यम से रिर्पोट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने महाप्रबन्धक उद्योग को निर्देश दिये कि उनके द्वारा जो भी आवेदन पत्र बैठक में प्रस्तुत किये जाते है उनका भली-भाॅति परीक्षण करने के उपरान्त ही समिति के सम्मुख प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनके स्तर से जो एनओसी दी जानी है उसे तत्काल जारी की जाय ताकि आवेदनकर्ता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। यदि आवेदन पत्र में कमिया पायी जाती है तो तत्काल इंगित करते हुए आवेदन को लौटा दें। बैठक में अपर जिलाधिकारी बी0एल0 फिरमाल, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, सहायक निबन्धक सहकारिता राजेश चैहान, महाप्रबन्धक उद्योग डा0 दीपक मुरारी, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चैबे, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी उरेडा जी0सी0 मैहरोत्रा, अधिशासी अभियन्ता विद्युत डी0डी0 पांगती सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles