HTML tutorial
HTML tutorial

डॉ धन सिंह रावत ने सीएम को मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ 21 लाख का चेक सौंपा

डॉ धन सिंह रावत ने  सीएम को मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ 21 लाख का चेक सौंपा
Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। सहकारिता राज्यमंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कोविड-19 के दृष्टिगत उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक एवं जिला सहकारी बैंकों द्वारा अनुदान के रूप में दिया गया 1 करोड़ 21 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु मुख्यमंत्री को सौंपा।      उत्तराखंड कोऑपरेटिव बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के 1 दिन के वेतन का 23 लाख 50 हजार का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया गया। इस अवसर पर चेयरमैन कॉपरेटिव बैंक दान सिंह रावत, सचिव सहकारिता आर मीनाक्षी सुंदरम, रजिस्टार कोऑपरेटिव बैंक श्री बाल मयंक मिश्रा एवं एमडी कॉपरेटिव बैंक  दीपक कुमार उपस्थित थे। श्रीकोट श्रीनगर निवासी सुनीता गैरोला पत्नी प्रकाश गैरोला ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 50 हजार रूपए का चेक दिया है। उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 50 हजार रूपये का चेक दिया है

देवभूमि खबर

Related articles