HTML tutorial
HTML tutorial

तराई किसान संगठन व अखिल भारतीय किसान सभा के तत्वावधान में किसानों ने गल्ला मंड़ी में धरना

Spread the love

रुद्रपुर।देवभूमि खबर। तराई किसान संगठन व अखिल भारतीय किसान सभा के तत्वावधान में किसानों ने गल्ला मंडी में धरना देकर प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि धान की खरीद मंडी स्थल पर ही की जाए और किसानों को उपज का समर्थन मूल्य दिया जाना सुनिश्चित किया जाए।
क्षेत्र के किसान गल्ला मंडी में एकत्र हुए। किसानों को संबोधित करते हुए तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क ने कहा कि राइस मिलर्स एवं आढ़तियों द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है। इस पर जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई करे। किसान नेता ठा. जगदीश सिंह ने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर बारदाना नहीं है। बेमौसमी बरसात के कारण धान में नमी है, जिस कारण किसानों के धान की क्रय केंद्रों पर तौल नहीं हो पा रही है। किसान नेता प्रगट सिंह संधू ने कहा कि अवैध कटौतियां बंद नहीं हुई तो किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। सरदार सुक्खा सिंह ने कहा कि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1550 एवं 1590 होने के बावजूद किसानों की उपज औने पौने दामों में बिक रही है, जो किसानों का आर्थिक शोषण है।
किसानों ने डीएसओ को संबोधित ज्ञापन में कहा कि धान में नमी की कटौती मानक के ऊपर की एक प्रतिशत की एक किलो की दर से काटी जाए। क्रय केंद्रों को तत्काल प्रभाव से चालू किया जाए। वारदाना व तौल का उचित प्रबंध किया जाए। किसी भी किस्म की अवैध कटौती न काटी जाए। अवैध कटौती काटने की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाए। धान की खरीद मंडी स्थल में खुली बोली के माध्यम से सुनिश्चित की जाए। धान की अवैध खरीद फरोख्त पर सख्ती से रोक लगाई जाए। हाईकोर्ट के मंडी संबंधी दिशा निर्देशों का पालन किया जाए। धरना देने वालों में किसान नेता जिया उल हक, नूर अहमद, जसवीर सिंह, लक्ष्मण दास बांगा, श्यामलाल, कुंवरपाल, गुरजीत सिंह, सुखदेव सिंह, जयदीप सिंह, इकबाल सिंह, जसपाल सिंह, कमलदेव, नवनीत मिश्रा, राधेश्याम राय, अविनंद गुप्ता, सुधीर शाही, सतिंदर सिंह, विक्रम सिंह, मोहन बांगा, तरसेम सिंह, नवाब सिंह, मलूक सिंह, अमृत सिंह, हीरा सिंह, सतनाम सिंह, गुरबाज सिंह, दिलीप सिंह गोगा, राजेंदर सिंह, जगराय सिंह, त्रिलोचन सिंह आदि मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles