थाना त्यूणी पुलिस ने गुमशुदा बालिका को 10 घंटे के अंदर सकुशल बरामद किया
देहरादून।थाना त्यूनी पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को दस घण्टे के भीतर बरामद कर सकुशल परिवार तक पहुंचाया।स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की तारीफ की।
थाना त्यूनी में 4 अक्टूबर को रात्रि समय लगभग 11:00 बजे एक व्यक्ति ने सूचना दी कि दोपहर 3 बजे के लगभग मेरी रिश्तेदार 08 वर्षीय लडकी घर से अपनी बुआ के साथ कथियान बाजार गयी थी तथा वहॉ से वापस घर जाने को कहा जो घर नही पहुंची काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिली है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा नाबालिक बालिका की तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी विकास नगर के दिशा निर्देशन में 2 टीम का गठन किया गया जिन्हें तत्काल रात्रि में ही उत्तरकाशी व हिमाचल बार्डर कुडडू क्षेत्र में गुमशुदा नाबालिग बालिका की तलाश हेतू रवाना किया गया। फोन के माध्यम से कंट्रोल रूम को सूचना प्रसारित की गई तथा व्हाट्सएप के माध्यम से आम जनता के मध्य गुमशुदगी संबंधित संदेश प्रचारित प्रसारित किया गया। रात्रि मे त्यूनी बाजार के सभी होटलो व आने जाने वाले वाहनो की चैकिंग की गयी। जिसके पश्चात आज सुबह लगभग 8 बजे गुमशुदा नाबालिग लड़की घर का रास्ता भटक गयी थी, जो पूरी रात जंगल मे अकेले काटी व सुबह पडोस के गॉव मे मिली, जिसे परिजनो द्धारा सकुशल घर ले गये व जनता द्धारा पुलिस की तत्परता से की गई कार्रवाई की प्रशंसा की गई तथा पुलिस का धन्यवाद किया गया।

