थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने लॉकडाउन आदेश का उल्लघंन करने पर 2 दुकानदार किये गिरफ्तार
देहरादून।थाना नेहरू पुलिस ने लॉक डाउन आदेश का उल्लंघन करने पर सरस्वती विहार अजबपुर में दो दुकानदारों को किया गिरफ्तार।उनको धारा 188 IPC व 51 आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया।
लॉक डाउन उल्लंघन को लेकर नेहरु कालोनी के पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष नेहरु कालोनी द्वारा पुलिस फोर्स के साथ निर्देशानुसार कार्यवाही की जा रही है । नेहरू कॉलोनी पुलिस ने 13 जून की रात्रि दो व्यक्ति वीरेंद्र सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी सी ब्लॉक, सरस्वती विहार, नेहरू कॉलोनी, देहरादून ,महावीर प्रसाद शर्मा पुत्र ब्रह्मदत्त निवासी सी ब्लॉक, सरस्वती विहार, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून द्वारा बिना मास्क लगाये तथा सोशल डिस्टेन्स का पालन न करते हुए बिना किसी उचित कारण के अपनी अपनी दुकानों को निर्धारित समय से देर तक खोलकर संक्रमण के दृष्टिगत आदेश का उल्लंघन करने पर अन्तर्गत धारा 188 IPC व 51 आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया।

