थाना राजपुर पर शिकायतकर्ता के पति मुजबिरउरहमान के विरुद्ध सुसंगत धारा मे मुकदमा पंजीकृत

थाना राजपुर पर शिकायतकर्ता के पति मुजबिरउरहमान के विरुद्ध सुसंगत धारा मे मुकदमा पंजीकृत
Spread the love

देहरादून। थाना राजपुर पुलिस ने पुलिस मुख्यालय को प्रेषित शिकायती पत्र पर जांच कर शिकायती के पति पर सुसंगत धारा में मुकदमा पंजीकृत किया । थानाध्यक्ष राजपुर अशोक राठौड़ ने बताया कि पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून को शिकायतकर्ता श्रीमती फिरदोस जहां पत्नी श्री मुजीबउरहमान निवासी 88 इंजीनियर एनक्लेव जाखंन थाना राजपुर देहरादून वर्तमान पता मस्जिद बिल्डिंग लायब्रेरी थाना मसूरी जनपद देहरादून द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र प्रेषित किये जाने के क्रम में एसएसपी देहरादून के कार्यालय से थाना राजपुर पर प्राप्त उक्त शिकायती प्रार्थना पत्र जांच हेतु प्राप्त हुआ जिस पर शीघ्रता से करते हुए अग्रिम व आवश्यक कार्यवाही हेतु आदेशित निर्देश प्राप्त कर थानाध्यक्ष राजपुर द्वारा प्रार्थना पत्र पर स्वयं संज्ञान लेते हुए महिला उपनिरीक्षक आरती कलूडा को साथ लेकर जांच की गई तो जांच में पाए गए जांच तथ्यों के आधार पर 30 अप्रैल 2020 को थाना राजपुर पर शिकायतकर्ता के पति मुजबिरउरहमान के विरुद्ध सुसंगत धारा मे मुकदमा अपराध संख्या-69/20 धारा-498A/323/ 504/506 आईपीसी बनाम मुजबीररहमान पंजीकृत किया गया ।

देवभूमि खबर

Related articles