सीएचसी त्यूनी में दंत चिकित्सक न होने के कारण मरीजों को आना पड़ता है 250 किमी दून,लॉक डाउन के चलते हैं परेशान
देहरादून। लॉक डाउन के चलते जंहा सरकार राज्य में डॉक्टरों को नियुक्त करने को लेकर खासी पहल कर रही हैं वंही जनपद देहरादून चकराता ब्लॉक का के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र त्यूनी में बिंगत वर्षों से दंत चिकित्सक की पोस्ट न होने के कारण लोगों को दांतो से सम्बन्धित बीमारियों के इलाज के लिए देहरादून के चक्कर लगाने पड़ते है। त्यूनी से देहरादून की दूरी 250 से 300 कि०मी० है जबकि त्यूनी क्षेत्र की आबादी लग भग 50 हजार है तहसील त्यूनी चार जिलों का केंद्र बिंदु है जिसमें दो जिले उत्तराखंड के और दो हिमाचल प्रदेश के है । स्थानीय निवासी हरिमन राणा ने बताया कि इतनी सरकारें अाई और गई लेकिन किसी भी सरकार ने दंत चिकित्सक की कोई भी सुध नहीं ली । वर्तमान में बीजेपी सरकार भी बार-बार दावा करती आ रही है कि हमने पहाड़ में हर चिकित्सक की व्यवस्था की है ।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र- त्यूनी में दंत चिकित्सक की पोस्ट न होना एक क्षेत्र की जनता के साथ एक धोखा है। उन्होंने कहा कि सरकार लॉक डाउन को देखते हुए सामु०स्वा० केंद्र – त्यूनी में दंत चिकित्सक की नियुक्ति करें जिससे जल्द से जल्द जनता को इलाज का लाभ मिल सके।

