दूसरे पर उँगली उठाने से पहले कांग्रेस खुद अपने गिरेबान में झाँके :उक्रांद

Spread the love

देहरादून ।उत्तराखंड क्रांति दल ने कॉंग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना एक प्रेस वार्ता में दल के अस्तित्व पर सवाल उठाने पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस को अपनी पार्टी नही दिख रही हैं। जिसका सूरज पूरे भारतवर्ष में था वह आज देश से ही मिट रही है।कॉंग्रेस पार्टी दिन ब दिन अपने गुटों में बंटने और गांधी परिवार की चाटुकारिता में बर्बाद हो चुकी हो। उक्रांद के सवाल पर आज उक्रांद में नौजवानों की फौज तैयार हो रही है आने वाले समय चाहे आगामी विधानसभा 2022 का चुनाव हो या फिर आगामी नगर निकायों और ग्राम पंचायतों के चुनाव में उक्रांद अपनी उपस्तिथि ही नही बल्कि प्रतिनिधि बनकर आएंगे। भाजपा और कॉंग्रेस तो एक ही पहलू के दो सिक्के है। उक्रांद इन दोनों दलों की भविष्य की चिंता है।इसलिये सूर्यकांत की बौखलाहट साफ दिखायी दे रही है।आम पार्टी जो 70 सीटों पर उत्तराखंड में लड़ने की बात कर रही है, इसका जबाब उत्तराखंड की जनता देगी। साथ ही दिल्ली में विधानसभा चुनाव में 36 लाख उत्तराखंडियों के अपमान और दिल्ली दंगो में दिलवर सिंह नेगी की आम पार्टी द्वारा हत्या का जबाब केजरीवाल को जनता देगी।

देवभूमि खबर

Related articles