देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष वैध से की मुलाकात ,आगामी रणनीति ओर की चर्चा
देहरादून। देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह ने देहरादून नगर निगम राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश वैध से मुलाकात पूरे प्रदेश मे चल रहे धरना-प्रदर्शन में राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ का सहयोग करने का आह्वान करते आगामी रणनीति पर बात की।
उन्होंने कहा सफाई कर्मचारियो की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री आवास घेराव किया जायेगा। नरेश वैध ने कहा कि राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ सफाई कर्मचारी हित मे देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के साथ है।
इस मौके पर राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश वैध, देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह ,राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष सोनू खैरवाल, मोहन काला, अरूण कुमार ,बांके लाल ,अमीत कुमार आदि सफाई कर्मचारी मौजूद थे

