मधुबनी आर्ट की तर्ज पर ऐपण कला पर फोकस किया जाना चाहिए : स्मृति जुबिन ईरानी

मधुबनी आर्ट की तर्ज पर ऐपण कला पर फोकस किया जाना चाहिए : स्मृति जुबिन ईरानी
Spread the love

नई दिल्ली ।मुख्यमंत्री श्री सिंह रावत ने सोमवार को उद्योग भवन नई दिल्ली में केंद्रीय कपड़ा महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी से भेंट की ।

केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड में क्राफ्ट टूरिज्म विलेज स्थापित करते हुए इसे होमस्टे से जोड़ने को कहा मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड की कला ऐपण को आगे बढ़ाने को कहा। केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने कहा कि मधुबनी आर्ट की तर्ज पर ऐपण कला पर फोकस किया जाना चाहिए ।इससे टेक्सटाइल से जोड़ते हुए निर्यात पर विशेष ध्यान दिया जाए ।प्रदेश में वन स्टाफ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए ।इनमें स्थानीय कारीगरों के प्रशिक्षण व उन्हें आधुनिक जानकारियां दी जाएं राज्य के लोकल आधुनिक उत्पादों को प्रोत्साहित किए जाने की आवश्यकता है एक से 7 अगस्त तक प्रत्येक जिले की हैंडलूम मेलों का आयोजन हो पर पर विशेष चर्चा की

इन्हें लोकल उत्पादों से जोड़ा जाए इसे ई-कॉमर्स से भी जोड़ा जाए इसी प्रकार 1 से 15 अगस्त तक टेक्सटाइल मेले भी आयोजित किए जाएं जिसका फायदा स्थानीय कारीगरों को होगा ।हर जिले में एक लोकल प्रोडक्ट को चिन्हितकर उसे प्रोत्साहित किया जाए ।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह स्वयं टेक्सटाइल मेले में आएंगी ।मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्री को मुख्यमंत्री कौशल योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में संचालित महिला एवं बाल विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर महत्वपूर्ण योजना है। इसका लाभ हर जरूरतमंद को मिलना चाहिए ।उन्होंने कहा कि निर्भय योजना से संबंधित राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी ।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश सचिव, श्री अमित नेगी, श्रीमती राधिका झा, श्री शैलेश बगोली आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles