मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में नकलंक धाम के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में नकलंक धाम के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया
Spread the love

हरिद्वार । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भूपतवाला हरिद्वार में नकलंक धाम के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया एवं श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह धाम सेवा के धाम से जाना जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि रामनवमी के मौके पर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो रहा है, यह शुभ संयोग और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि कथा सुनने का अवसर सौभाग्यशाली लोगों को ही मिलता है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि मई में उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा शुरू होगी। हम सुरक्षित चारधाम यात्रा को लेकर संकल्पबद्ध हैं। सरकार का प्रयास है कि चारधाम यात्रा में आने वाले हर एक यात्री को बेहतर से बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं कर दी गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि चार धाम यात्रा में आने वाले हर एक यात्री को बेहतर से बेहतर सुविधा मिल दी जा सके, इसके लिए उच्च स्तरीय बैठक की जा चुकी है। देवभूमि उत्तराखंड “अतिथि देवो भवः” के ध्येय वाक्य को अपनाकर सुरक्षित चार धाम यात्रा के लिए तैयार है, इसके लिए सभी व्यवस्था कर दी गई है। कार्यक्रम में आयोजनकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।

इस दौरान पूर्व केबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया नकलंक धाम का लोकार्पण के संस्थापक स्वामी राजेंद्र दास, जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पांडे, एसएसपी डॉ योगेंद्र रावत, संतगण एवं श्रद्धालु मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles