ह्यूमन राइट एसोसिएशन ने स्थानीय विधायक एवं पालिका प्रशासन पर जड़ा संवेदनहीन होने का आरोप

ह्यूमन राइट एसोसिएशन ने स्थानीय विधायक एवं  पालिका प्रशासन पर जड़ा संवेदनहीन होने का आरोप
Spread the love

विकासनगर।ह्यूमन राइट्स एंड आर टी आई एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द शर्मा एवं महासचिव भास्कर चुग ने स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान एवं नगर पालिका प्रशासन पर पूर्णतया संवेदनहीन होने का आरोप जड़ा है।

उन्होंने कहा कि पालिका बस अड्डे के बाहर गीता भवन के सामने शौचालय व मूत्रालय निर्मित हुए लम्बी अवधि बीत चुकी है परन्तु इसका लोकार्पण नहीं करके जनता को इस सुविधा से वँचित रखा जा रहा है। यह सार्वजनिक शौचालय मूत्रालय विधायक ने अपनी निजी पूंजी से निर्मित नहीं कराया है बल्कि यह जनता के पैसे से बना है। इनको कोई अधिकार नहीं है कि ये लोग जनता को उसके अधिकार से वँचित रखे।
पालिका बस अड्डे में पहले से बना शौचालय भी एक साज़िश के तहत ध्वस्त किया गया है।
एसोसिएशन मांग करती है कि अतिशीघ्र इस शौचालय को जनता के लिए खोला जाये अन्यथा हम प्रकरण को मानवाधिकार आयोग के समक्ष ले जाने को बाध्य होंगे ।

देवभूमि खबर

Related articles