नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षा रजनी भण्डारी ने अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली

Spread the love

चमोली ।नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षा रजनी भण्डारी ने अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। रविवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रभारी जिलाधिकारी हंसादत्त पांडे ने जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्षा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर पूर्व कैबनेट मंत्री राजेन्द्र भण्डारी, पूर्व डिप्टी स्पीकर अनसूया प्रसाद मैखुरी, पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल, नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यगण व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वही जिला पचंायत अध्यक्षा रजनी भण्डारी ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत एवं जिला पंचायत के सदस्यों को भी सामूहिक रूप से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के पदभार ग्रहण करने के बाद अब चमोली जिला पंचायत की पहली बैठक 02 दिसंबर को होगी।

देवभूमि खबर

Related articles