प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत कल नवनिर्वाचित विधायकों को कराएंगे शपथ ग्रहण
देहरादून। प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत कल नए विधायकों की विधानसभा में सुबह 11 बजे शपथ कराएंगे।
इससे पहले प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण करेंगे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह भगत को शपथग्रहण कराएंगे। प्रोटम स्पीकर बंशीधर भगत को शपथ दिलाने के लिए राजभवन में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तो वहीं इसके पश्चात इस बार परंपरा से हटकर विधायकों को विधानमंडल दल के बजाय सदन में शपथ दिलाई जाएगी।
कल सुबह मुख्यमंत्री का चयन करने के लिए नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी भी देहरादून पहुंच जाएंगे जिसके बाद पार्टी की बैठक सहित अन्य औपचारिकताओं को पूर्ण करने के बाद मंत्री के नाम की दूसरा भी कर दी जाएगी।


