नैनीताल के नारायण नगर में जीओ मोबाइल टावर का संचालन शुरू

Spread the love

नैनीताल।देवभूमि खबर। नैनीताल के समीपवर्ती नारायण नगर में जीओ मोबाईल टावर का संचालन शुरू हो गया है। समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, विधायक संजीव आर्य ने मोबाईल टावर का आज विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगो ने मंत्री व विधायक जोरदार स्वागत करने के साथ ही मोबाईल टावर के लिए आभार भी प्रकट किया। नारायण नगर में मोबाईल टावर नहीं होने की वजह से मोबाईल उपभोक्ता परेशान थे। लम्बे समय से उनके द्वारा मोबाइल टावर लगाने की मांग की जाती रही है। पिछले दिनों ईलाके के लोग जिलाधिकारी सविन बंसल से भी इस सम्बन्ध में मिले थे। इधर डीएम के साथ ही विधायक संजीव आर्य ने मोबाईल टावर के लिए जिओ के अधिकारियों से सम्पर्क साधा जिसके बाद कम्पनी द्वारा स्थान चयन समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी कर माबाईल टावर लगा दिया। आज परिवहन मंत्री व विधायक ने कम्पनी ब्रांच मैनेजर राहुल बख्शी से वीडियो काॅलिंग कर टावर का विधिवत शुभांरभ किया। इस टावर से नारायण नगर के साथ ही खुर्पाताल, गैरीखेत व आसपास की सिगनल समस्या भी दूर होगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी केएस टोलिया, पुलिस उपाधीक्षक विजय थापा, नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, सभासद भगवत सिंह रावत, पूर्व सभासद सुमित कुमार, अरविन्द पडियार, कुन्दन बिष्ट, विमला अधिकारी, अशोक तिवारी, जगदीश प्रसाद, राम नारायण, भूपेन्द्र बिष्ट, विमल बिष्ट समेत क्षेत्रवासी मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles