भाजपा मंडल ने सरोवर नगरी विहार में भाजपा की जीत का जशन बनाया
रिपोर्ट । ललित जोशी नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में भी भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं नेबिहार में भाजपा की जीत की खुशी मे ,भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मंडल नैनीताल द्वारा, विधायक कार्यालय में जश्न मनाया गया। साथ ही मिष्ठान वितरण किया गया। उक्त जानकारी भाजपा के मीडिया प्रभारी अशोक तिवारी ने दी।उन्होंने बताया जैसे ही विहार में भाजपा ने अपना परचम लहराया तो यहां कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी।
इसके पश्चात रामलीला मैदान के समीप आतिशबाजी की गई। तथा भाजपा झंडे के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए गए।
भाजपा की जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने योग्य था। जिन में, मंडल अध्यक्ष, आनंद बिष्ट सहित, अरविंद पडियार मनोज जोशी अमिताभ साह मोहित शाह भूपेंद्र बिस्ट , मोहित रौतेला, भगवत रावत , कुंदन सिंह बिष्ट, अतुल पाल, लाल सिंह विमल बिष्ट विकास जोशी सागर आर्य विक्रम राठौर संजय आर्य गुरु चरण कुंदन नेगी,गिरीश उपाध्याय, कलावती असवाल आदि शामिल थे।

