होटल मन्नु महारानी से निकाले गए कर्मचारियों ने परिवार सहित होटल प्रबंधन के खिलाफ रैली निकाल कर किया विरोध दर्ज
नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल के प्रसिद्ध होटल मन्नु महारानी से लॉक डाउन के दौरान निकाले गए कर्मचारियों ने आज परिवार सहित होटल प्रबंधन के खिलाफ रैली निकाल कर विरोध दर्ज किया बाद में धरना प्रदर्शन किया। महिलाओं ,बच्चों ने रैली निकाल कर रोष प्रकट किया और अपने परिजनों को नौकरी पर वापस लेने की होटल प्रबंधन से मांग की। भारतीय मजदूर संघ ने भी अपना समर्थन देकर होटल कर्मचारियों की जायज मांगो को उचित ठहराया।
इस दौरान नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों ने होटल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर ठोस कदम उठाने की मांग की है। ।इस दौरान विकास जोशी जगदीश प्रकास, विधा चावला, पुष्पा रावत, विमला फर्त्याल, रमेश चंद्र जोशी, पवन साह जिलाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ आदि मौजूद रहे।

