सरोवर नगरी में कैबिनेट मंत्री भगत का हुआ जोश खरोश से स्वागत
रिपोर्ट । ललित जोशी
नैनीताल । सरोवर नगरी पहुँचने पर उत्तराखंड के केबिनेट मंत्री बंशीधर भगत का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोश खरोश के साथ भव्य स्वागत किया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने व देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने भी ज्ञापन दिया।इस दौरान श्री भगत ने दोहराया कि भाजपा आज देश ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 60 सीट जीतने का अपना लक्ष्य पूरा करेगी। इस हेतु उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत से जुट जाने का आह्वान किया।इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री भगत के मुख्यालय पहुंचने पर हल्द्वानी रोड पर हनुमानगढ़ी में उनका स्वागत किया ।
श्री भगत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए इस सम्मान और पार्टी व सरकार द्वारा दिये गए दायित्व के साथ जताए गए भरोसे पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को नगर की समस्याओं पर एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में शहर में पानी के बढ़े हुए आ रहे बिलों की समस्या के निदान के लिए पूर्व की तरह कर निर्धारण के आधार पर ही जारी करने की मांग करने के साथ ही कहा गया कि जल संस्थान के अधिशासी अभियंता इस समस्या का समाधान करने की उपभोक्ताओं से ‘बहुत दुर्व्यवहार’ करते हैं। इससे शहरवासियों में काफी आक्रोश है ।देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने प्रदेश के शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत को नगर पालिका परिषद नैनीताल के कर्मचारियों की मांगों पर ज्ञापन सोंपा। ज्ञापन में नगर पालिकाओं में मकान किराया भत्ते की संशोधित दरें लागू करने, वर्ष 1988 से लंबित सेवानिवृत्त कर्मियों की ग्रेज्युटी व पेंशन के भुगतान के लिए हरिद्वार की तर्ज पर नैनीताल पालिका को 10 करोड़ रुपए की धनराशि जारी करवाने, वाल्मीकि समाज के कर्मियों को उनके आवासों का मालिकाना हक दिलाने, पालिका कर्मियों को सरकार से वेतन दिलाने, पांच वर्ष से पालिकाओं में आउटसोर्स, मोहल्ला स्वच्छता समिति व संविदा पर कार्यरत कर्मियों को स्थायी नियुक्ति देने एवं पालिकाओं में ढांचे को समाप्त करने की मांग की गई।
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य, भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, महामंत्री मोहन नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र ढैला, गोपाल रावत, कुंदन बिष्ट, दयाकिशन पोखरिया, तुलसी कठायत, शांति मेहरा, दया बिष्ट, तारा राणा, रीना मेहरा, अमिता साह, कैलाश रौतेला, प्रेमा अधिकारी, भगवत बिष्ट, रुचिर साह, रचित तिवारी, अरविंद पडियार, जीवंती भट्ट, विवेक साह, मनोज जोशी, कंचन पंत व दीपिका बिनवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

