नोएडा के सेक्टर 93 ए में स्थित ट्विन टावर जमींदोज

नोएडा के सेक्टर 93 ए में स्थित ट्विन टावर जमींदोज
Spread the love

नई दिल्ली।।अदालत के आदेश पर अवैध तरीके से बनाए गए नोएडा के सेक्टर 93ए में स्थित ट्विन टावर आज दोपहर ढाई बजे जमींदोज कर दिया गया ।टावर्स को गिराने का यह खर्च भी बिल्डर कंपनी सुपरटेक ही वहन करेगी। इन दोनों टावरों में अभी कुल 950 फ्लैट्स बने हैं।

दरअसल, ट्विन टावर के बगल में बनी सोसाइटी के दूसरे टावर के लोगों ने ट्विन टावर के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी थी। क्योंकि उनका मानना था ये अवैध तरीके से बनाया जा रहा है। ये लड़ाई नोएडा अथॉरिटी से शुरू हुई इसके बाद हाईकोर्ट पहुंची और फिर मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा लेकिन सोसाइटी के आरडब्ल्यूए ने हार नहीं मानी।वो तब तक इस लड़ाई को लड़ते रहे जब तक टावर को अवैध घोषित करके इसे गिराने का आदेश नहीं दिया गया। हालांकि से अवैध घोषित करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने ट्विन टावर को गिराने के लिए 3 महीने का समय दिया था। लेकिन अब एक साल बाद 28 अगस्त को अवैध तरीके से बने ट्विन टावर को ढहा दिया गया।

देवभूमि खबर

Related articles