पर्यटन सीजन के दृष्टिगत पांच राज्यों के पुलिस अधिकारियों के मध्य यातायात संचालन को सुचारू बनाएं रखने के लिए शिमला में हुआ गहन मंथन

पर्यटन सीजन के दृष्टिगत पांच राज्यों के पुलिस अधिकारियों के मध्य यातायात संचालन को सुचारू बनाएं रखने के लिए शिमला में हुआ गहन मंथन
Spread the love

देहरादून ।  पर्यटन सीजन के दृष्टिगत पांच राज्यों के पुलिस अधिकारियों के मध्य यातायात संचालन को सुचारू बनाएं रखने के लिए शिमला में गहन मंथन हुआ जिसमें पांच राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने यातायात सम्बन्धी पूर्व अनुभवों को क साझा किया ।

हिमाचल प्रदेश पुलिस के विशेष आमंत्रण पर 20 मई को शिमला में पांच राज्यों क्रमशः उत्तराखण्ड, पंजाब, हरियाणा,चंड़ीगढ़ तथा जम्मू एण्ड कश्मीर के पुलिस अधिकारियों के मध्य यातायात व्यवस्था तथा ई-चालान एप्लीकेशन एवं intelligent traffic management system की उपयोगिता सम्बन्धी एजेण्डा बिन्दुओं पर गहन मंथन किया गया । गोष्ठी का मुख्य उदेश्य बॉर्डर राज्यों में अन्तर्राज्यीय समन्वय स्थापित करते हुए प्लानिंग के तहत यातायात व्यवस्था का बेहतर समाधान करते हुए सुगम यातायात की स्थिति बनाएं रखना । इसी क्रम में आधुनिक प्रणाली के तहत पुलिस द्वारा उपयोग में लाये जा रहे । ई-चालान एप्लीकेशन एवं intelligent traffic management system की तकनीकी व व्यवहारिक जानकारियों को आपस में साझा करना ताकि इसकी उपयोगिता एवं कमियों के समाधान में किस स्तर पर राज्यों द्वारा कार्यवाही की जा रही है और आने वाले समय में क्या बेहतर किया जा सकता है के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया । उत्तराखण्ड व हिमाचल प्रदेश द्वारा बॉर्डर एरिया में बेहतर यातायात प्रबन्धन व जानकारियों को साझा करने हेतु प्रतिबद्धता व्यक्ति की गई जिसमें मुख्यतः पांवटा साहिब से विकासनगर मार्ग की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएं रखना प्राथमिकता है ।

उक्त गोष्ठी में उत्तराखण्ड पुलिस के स्तर से श्री अक्षय कोंडे पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

देवभूमि खबर

Related articles