पीपलकोटी में फसें 17 लोगों को चमोली पुलिस ने खाने एवं रहने का उचित प्रबंध, कर बांटा राशन
चमोली । उत्तराखंड पुलिस हर मोर्चे पर जनता के साथ कंदा से कंदा मिलाकर चल रही है लॉक डाउन के दौरान जनपद पुलिस द्वारा लगातार बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों को सहारा देकर मानवता का फर्ज निभाया जा रहा एवं उनके रहने, खाने इत्यादि की उचित व्यवस्था करायी जा रही है। इसी क्रम में आज चौकी पीपलकोटी क्षेत्र में गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों हेलंग से पीपलकोटी मध्य 17 लोग पैदल पीपलकोटी की और आते हुए दिखे पुलिस द्वारा जब उन्हें रोक कर उनसे पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि वह सभी 17 लोग 18 मार्च से काम की तलाश में सहारनपुर से आये थे एवं लॉक डाउन के कारण काम बन्द हो गया एवं अब उनके पास पैसे नही बचे है एवं पैसे ना होने के कारण वह सभी कल से भूखे है, पुलिसकर्मीयों द्वारा जब चौकी प्रभारी पीपलकोटी उपनिरीक्षक पूजा मेहरा को उक्त सम्बंध में जानकारी दी गयी तो चौकी प्रभारी द्वारा सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीपलकोटी ले जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं स्वयं भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचकर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसके पश्च्यात सम्भाव आश्रम के केयर टेकर से बात कर सभी 17 लोगों के रुकने एवं राशन राशन की व्यवस्था की गई।

