पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के पदाधिकारियों ने माननीयों को पुरानी पेंशन बहाली हेतु किया ज्ञापन ज्ञापन प्रेषित

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के पदाधिकारियों ने माननीयों को पुरानी पेंशन बहाली हेतु किया ज्ञापन ज्ञापन प्रेषित
Spread the love

देहरादून ।पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के पदाधिकारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष श्री जीतमणि पैन्यूली ,प्रांतीय महामंत्री श्री मुकेश रतूड़ी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री शांतनु शर्मा एवं जनपद कार्यकारिणी के जनपद अध्यक्ष श्री सुनील गोसाई, जनपद महासचिव श्री प्रवेश सेमवाल की मौजूदगी में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार ,प्रधानमंत्री भारत सरकार,राज्यपाल उत्तराखंड ,मुख्यमंत्री उत्तराखंड को पुरानी पेंशन बहाली हेतु ज्ञापन प्रेषित किया।

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड के आंदोलनों के कार्यक्रम के क्रम में आज 9 अगस्त को प्रांतीय कार्यकारिणी के मुख्य सदस्य ,पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड, राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु एवं प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली की अगुवाई में लगातार पुरानी पेंशन बहाली हेतु संघर्षरत है एवं इसी क्रम में विगत 2 वर्षों से पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड को लगभग 50 मान्यता प्राप्त संगठनों का समर्थन भी प्राप्त हो चुका है। इसके साथ साथ समस्त विधायक गणों उत्तराखंड ,कैबिनेट मंत्रीगणों उत्तराखंड सरकार, समस्त जिला अध्यक्ष एवं विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के अध्यक्ष सचिवों द्वारा भी पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन को महान समर्थन प्राप्त हो चुका है ।।आज के कार्यक्रमों में पुरानी पेंशन  राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड के समस्त जनपदों में ज्ञापन प्रेषित किए गए ।

देवभूमि खबर

Related articles