पुरोला क्षेत्र के गांव में होम कोरंटाइन में रखे लोगों की स्वास्थ्य विभाग कर रहा है परीक्षण

Spread the love

उत्तरकाशी।देवभूमि खबर। पुरोला क्षेत्र में खड़क्यासेम, नागझाला, भद्राली, बसन्तनगर, कंताड़ी, शिकारू, कामरा, डिंगाडी आदि दर्जनों गांवों में बाहरी राज्यों एवं बाहरी शहरों से काम करने तथा पढ़ने वाले सैंकड़ों लोग लौटे हैं जिनको प्रशासन की कड़ी निगरानी में आरएसबीके की टीम जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कर जागरूक करने का काम कर रही है।प्राभारी चिकित्सा अधिकारी पंकज कुमार ने जानकारी ने बताया कि आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दैनिक रिपोर्ट टीम को देने के लिए फार्मेट दिया गया है। ताकि वह होम कोरंटाइन में रखे बाहरी लोगों के स्वास्थ्य पर नजर रख सके। यदि उनमें कोरोना वायरस से संबंधित कोई लक्षण दिखे तो शीघ्र ही उस व्यक्ति को क्विक रेस्पांस टीम के माध्यम से अस्पताल में आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया सके। वहीं दूसरी ओर एसडीएम मनीष कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए एहतियात बरती जा रही है। कहा कि जो लोग गांव में नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए उन लोगों को पकड़ कर जीएमवीएन में कोरंटाइन कर रखा गया है।

देवभूमि खबर

Related articles