देहरादून पुलिस ने लाखों की लूट का किया खुलासा,शातिर अभियुक्त किये गिरफ्तार
देहरादून। दून पुलिस ने 22 सितम्बर की रात पटेलनगर क्षेत्र में सराफा व्यापारी से हुई लाखों की लूट का खुलासा करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है ।आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने सोने के आभूषण साथ ही घटना में लूटी गई नगदी भी बरामद की है । डीजी, आईजी गढ़वाल और डीआईजी ने पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की।
पुलिस उपमहानिरीक्षक अरुण मोहन जोशी ने बताया कि आरोपी बहुत ही शातिर क़िस्म से चोरियों को अंजाम देते ठगे। आरोपी चोरी की बाइक का इस्तेमाल करके आरोपी लूट की घटना को अंजाम देते थे वही पुलिस से बचने के लिए सभी आरोपी पकड़े जाने के डर से अपने फोन का इस्तेमाल नही करते थे , लूट में शामिल आरोपी राहुल पंडित पर पहले भी अन्य राज्यो में मुकदमे दर्ज है। देहरादून पुलिस ने मामले में लुटेरों को पकड़ने के लिए 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद ली थी साथ ही कुछ टीमो को पश्चिमी उत्तर प्रदेश ,दिल्ली और हरियाणा के लिए रवाना किया था , 22 सितम्बर को रात साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर अपने घर की तरफ जा रहे ज्वेलर्स के पैर पर गोली मारकर लुटेरे हजारो की नगदी के साथ करीब लाखो का सोना लूट कर ले गए थे जिसके बाद लगातार पुलिस लूट करने वाले लुटेरों की तलाश में जुटी थी देहरादून पुलिस ने मामले में 10 दिन बाद लाखो की लूट का खुलासा कर दिया है एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल नंबरों की जानकारी लेने पर पता चला कि सभी आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते थे और संपर्क करने के लिए राहगीर के फोन का इस्तेमाल किया करते थे।
घटना के अनावरण हेतु गठित टीम में उ0नि0 धर्मेन्द्र रौतेला, उ0नि0 दिलबर सिंह नेगी, उप निरीक्षक नरेश राठौर, उप निरीक्षक दीपक धारीवाल, उ0नि0 आशीष रावत, कां0 दीप प्रकाश, कां0 नरेन्द्र कां0 चमन तथा कां0 ललित द्वारा कार्य किया गया। उक्त टीम द्वारा पूरे जनून के साथ घटना के अनावरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अभियुक्तों की शिनाख्त हेतु देहरादून तथा देहरादून से जलालाबाद के मध्य लगभग 150 कि0मी0 के मार्ग पर 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का गहनता से अवलोकन किया गया। उक्त सीसीटीवी फुटेजों को जुटाने तथा उनका अवलोकन करते हुए अभियुक्तों के आने के मार्ग की जानकारी के दौरान कई बार टीम को अलग-अलग सम्पर्क मार्गों पर जाकर निराशा हाथ लगी, परन्तु टीम द्वारा अपने कर्तव्यांे की परिधी से बाहर जाकर पूरे जनून के साथ दिन-रात घटना के अनावरण हेतु निरन्तर प्रयत्नशील रहते हुए कार्य किया गया। जिससे इतने कम समय में दून पुलिस द्वारा उक्त शातिर अपराधियों के चक्रव्यूह को तोडते हुए उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 2500/- ₹, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परीक्षेत्र महोदय द्वारा ₹5000/- तथा पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा ₹20000/- पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
