कोविड-19 के दिशा निर्देशों का अनुपालन न करने वाले खाद्य बिक्री केंद्रों के संचालकों पर होगी वैधानिक कार्रवाई :अरुण मोहन जोशी

कोविड-19 के दिशा निर्देशों का अनुपालन न करने वाले खाद्य बिक्री केंद्रों  के संचालकों पर होगी वैधानिक कार्रवाई :अरुण मोहन जोशी
Spread the love

देहरादून।पुलिस उपमहानिरीक्षक अरुण कुमार जोशी ने कोरोना महामारी कोविड-19 के केंद्र व राज्य सरकार द्वारा निर्गत दिशानिर्देशों का पालन न करने व लापरवाही बरतने वाले होटलों, रेस्टोरेंट्स , बार , आउटलेट पर सख्त कार्रवाई किए जाने हेतु समस्त थाना प्रभारी जनपद देहरादून को निर्देशित किया ।

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने समस्त थाना प्रभारियों को रेस्टोरेंट,आउटलेट ,होटल एवं बार पर काम करने वाले समस्त कार्मचारियों के द्वारा मास्क,फेस सिल्ड , सेनेटाजर का उपयोग ,सोशल डिस्टेसिंग का पालन करवाने,आगन्तुको ग्राहको के हाथों को सेनेटाइज कराने की व्यवस्था करने,.प्रत्येक नये ग्राहक आने एवं बैठने से पूर्व हर बार टेबल , कुर्सी, स्टूल ,बेन्च आदि को बार-बार सेनेटाइज किया जाए।

उन्होंने कहा कि रेस्टोरेट होटल मालिकों कों अपने प्रतिष्ठानों पर स्पष्ट दिखायी देने वाले स्थान पर फ्रेम में पुलिस फलैक्स लगवायी जाए ,बडे बडे प्रतिस्ठानों में एक से अधिक फलेक्स लगाये जाए जो स्पष्ट दर्शनीय हो,केन्द्र- राज्स सरकार द्वारा संक्रमण से बचाव हेतु अन्य दिशा-निर्देशों का पालन कराया जाए।
उक्त निर्देशों (एडवाइजरी) का सख्ती से शत्-प्रतिशत पालन करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है ,उक्त निर्देशों का उल्लंघन करने वाले होटल मालिकों/ संचालकों पर तत्काल वैद्यानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देर्शित किया गया । उन्होंने समस्त थाना प्रभारियों को प्राथमिकता के आधार पर अपने-अपने थाना क्षेत्रों में उपरोक्त निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने कहा कि उक्त की समीक्षा 10 नवंबर को की जाएगी ।उक्त निर्देशों के अनुपालन कराए जाने हेतु एस0पी0 क्राइम श्री लोकजीत सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

देवभूमि खबर

Related articles